{"_id":"626303b9ad37fb2d5f19b80a","slug":"two-died-kashipur-news-hld4603108104","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजपुर में सड़क हादसों में श्रमिक समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजपुर में सड़क हादसों में श्रमिक समेत दो की मौत
विज्ञापन
अयान अली का फाइल फोटो।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर। अलग-अलग दो सड़क हादसों में एक वृद्ध समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
बृहस्पतिवार देर रात गदरपुर के भौला कॉलोनी निवासी अयान अली (19) बाइक से अपने मामा शाकिर अली के साथ काशीपुर से चैती मेला देखकर लौट रहे थे। रुद्रपुर हाईवे पर महेशपुरा में पास उनकी बाइक अचानक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में मामा-भांजे गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएससी भेजा जहां चिकित्सकों ने अयान अली को मृत घोषित कर दिया। मामा शाकिर अली को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इधर, शुक्रवार सुबह ग्राम विक्रमपुर स्थित फैक्टरी में कोयला लेकर आए ट्रक की चपेट में आने से गोपालपुर थाना खैरा जिला जमोई (बिहार) निवासी श्रमिक रंजीत साहू (57) की मौत हो गई। रंजीत साहू पिछले 10-12 सालों से इस फैक्टरी में काम करते थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।