फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   two died in udhamsing nagar road accidents

सड़क हादसों में दो की मौत

Tue, 13 Dec 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर। Updated Tue, 13 Dec 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
two died in udhamsing nagar road accidents
सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

रुद्रपुर। जिले में हुए सड़क हादसों में दो की मौत हो गई जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए। दोस्तों संग बाइक से जुलूस-ए-मोहम्मदी देखने रामपुर गए खेड़ा निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं बाइक सवार उसका साथी बुरी तरह घायल हो गया।

विज्ञापन


पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रुद्रपुर खेड़ा निवासी राजा (18) पुत्र मुख्त्यार सोमवार सुबह पहाड़गंज निवासी अपने दोस्त चमन पुत्र सलामत के साथ बाइक से जुलूस-ए-मोहम्मदी देखने रामपुर जा रहा था। रामपुर के पास स्थित मुल्लाखेड़ा में सामने से आ रही रोडवेज की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे राजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चमन बुरी तरह से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चमन को उपचार के लिए अस्पताल भेजने के बाद राजा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


जसपुर। लघुशंका करने के लिए बस से उतरकर हाइवे पार कर रहे नेपाली किशोर को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में किशोर की मौत हो गई। ग्राम सोकर थाना अछाम नेपाल निवासी इंद्र सिंह लुधियाना में मजदूरी करता है। उसका छोटा भाई राम बहादुर (13) उसके साथ ही रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को दोनों भाई रोडवेज बस से घर नेपाल जा रहे थे। देर रात चालक ने बड़ी नहर के पास ढाबे में खाना खाने के लिए बस रोकी थी। राम बहादुर अपने भाई इंद्र से लघुशंका करने की बात कहकर बस से उतरा और हाइवे पार कर खेत की तरफ जा रहा था। काशीपुर से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। आनन-फानन में उसे एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान किशोर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

काशीपुर। अलीगंज रोड में बजरी लेकर जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने सवारियों से भरी पिकप को टक्कर मार दी। हादसे में चालक और पिकप सवार 13 महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को 108 एंबुलेंस ने उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद नौ महिलाओं को छुट्टी दे दी गई, जबकि हालत गंभीर होने पर चालक को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

रोशनपुर थाना भगतपुर (मुरादाबाद) निवासी कई महिलाएं और पुरुष महुआखेड़ागंज की फैक्ट्रियों में काम करते हैं। सोमवार सुबह कुछ महिलाएं मैक्स पिकप से काम पर जा रही थीं। ग्राम पैगा में पेट्रोल पंप के पास बजरी ले जा रहे डंपर ने मैक्स को टक्कर मार दी। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने पिकप में फंसी महिलाओं को बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया।


घायलों में चालक हरिओम (20) निवासी ग्राम बहेड़ी लालपुर थाना भगतपुर, अर्चना (25), यशोदा (18), रामवती (50), वीरवती (35), पुष्पा (36), नीरज (28), जयवंती (20), कविता (16), नीतू (17), उर्मिला (29) निवासी ग्राम लालपुर बराही, बबली (35),  रीना (40) निवासी ग्राम बिलावाला भगतपुर को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जीप चालक हरिओम का एक पैर फ्रैक्चर हुआ है। उसने बताया कि डंपर की रफ्तार बहुत ज्यादा थी। हादसे के बाद डंपर चालक फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed