{"_id":"648616c711fa28607e073b04","slug":"two-death-in-usnagar-kashipur-news-c-234-1-shld1017-2-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: शक्तिफार्म में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: शक्तिफार्म में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Mon, 12 Jun 2023 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। शक्तिफार्म में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस प्रथम दृष्टया युवक के फंदे पर झूलकर आत्महत्या करना मान रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कारण स्पष्ट हो सकेगा। युवक क्षेत्र में अपने नाना के घर पर बचपन से रहता था। वह अपने नाना के टेंट व्यवसाय में हाथ बंटाता था।
एसएसआई हरविंद्र कुमार ने बताया कि रविवार सुबह करीब दस बजे ग्राम प्रधान राजनगर कोतवाली में सूचना दी कि वार्ड संख्या चार राजनगर निवासी राजा मंडल (18) पुत्र संजय मंडल ने आत्महत्या कर ली है। सूचना के बाद वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बताया कि परिजनों के अनुसार युवक कपड़े का फंदा बनाकर लटक गया था। इससे उसकी मौत हुई है। बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया कि युवक के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, महिला की मौत
काशीपुर। एक बाइक चालक ने साइकिल सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मूल रूप से बिजनौर के अजबगढ़ तथा हाल में मानपुर रोड राम कॉलोनी निवासी जबर सिंह अपनी पत्नी पुष्पा देवी (40) को साइकिल पर बैठा कर घर जा रहे थे। मानपुर रोड पर उसकी साइकिल को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पुष्पा देवी साइकिल से छिटक कर दूर जा गिरी। जिसे गंभीरावस्था में मानपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया मृतका के दो बेटियां हैं, एक बेटी की शादी हो चुकी है। बाइक सवार फरार बताया जा रहा है। हादसे की अभी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।