{"_id":"60b52d988ebc3e14c7338c57","slug":"two-caught-in-poaching-rudrapur-news-hld4261668154","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदा कछुओं की तस्करी करने जा रहे दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदा कछुओं की तस्करी करने जा रहे दो गिरफ्तार
विज्ञापन
रुद्रपुर। वन विभाग की टीम ने दो जिंदा कछुओं के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कछुओं की तस्करी करने गदरपुर जा रहे थे। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
तराई केंद्रीय वन प्रभाग के रुद्रपुर रेंज के रेंजर पंकज शर्मा को रविवार रात को मुखबिर ने सूचना दी कि दिनेशपुर से दो युवक बाइक पर कछुए लेकर तस्करी करने जा रहे हैं। सूचना पर रेंजर ने टीम के साथ गदरपुर मार्ग रामबाग तिराहे के पास चेकिंग शुरू की। इसी बीच सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवक टीम को देखकर लौट गई। कर्मचारियों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।
तलाशी में उनके कब्जे से दो थैलों में दो जिंदा कछुए और कछुए पकड़ने के कांटे बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम शिवा कुमार निवासी सुल्तानपुर पट्टी (बाजपुर) और कुलजीत सिंह निवासी दड़ियाल थाना टांडा (रामपुर) बताया। बताया कि वह कछुओं को जंगल से पकड़कर गदरपुर में तस्करी के लिए ले जा रहे थे।
विज्ञापन
रेंजर पंकज शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। कछुओं को उनके वासस्थल में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। टीम में डिप्टी रेंजर प्रमोद त्रिपाठी, वन दरोगा मदन मोहन, कांताराम, कमल किशन, सुभाष डूंगरियाल शामिल रहे।
मछली के लिए लगाए कांटे में फंसे कछुए
रुद्रपुर। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि उन्होंने दिनेशपुर में एक तालाब में मछली पकड़ने के लिए कांटे लगाए थे। रविवार सुबह कांटे लगाकर वह दिनेशपुर में एक परिचित से मिलने चले गए थे। देर शाम लौटे तो कांटों में दो कछुए फंसे थे, जिन्हें लेकर वह गदरपुर जा रहे थे। रेंजर पंकज शर्मा ने बताया कि आरोपियों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। कछुए कांटे में फंसे तो उन्हें छोड़ देना चाहिए था। (संवाद)