फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two cars collided in Ravindra Nagar Road

Udham Singh Nagar News: रविंद्र नगर रोड में भिड़ गईं दो कार

Sun, 02 Apr 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 02 Apr 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Two cars collided in Ravindra Nagar Road
रुद्रपुर में रविंद्र रोड पर खड़ी क्षतिग्रस्त कारें। संवाद
रुद्रपुर। रवींद्र नगर रोड पर रविवार शाम दो कार भिड़ गईं। दोनों कारों सवार लोग बाल-बाल बच गए, लेकिन दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान सड़क पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। पुलिस ने पहुंच कर जाम खुलवाया। शाम करीब छह बजे आवास विकास निवासी पत्रकार मोहन राजपूत परिवार के साथ कार में सवार हो कर अपने घर की तरफ जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी दौरान सामने से ट्रांजिट कैंप क्षेत्र निवासी सिप्पतो मंडल तेज रफ्तार कार ले कर आ रहा था। अचानक वह गलत दिशा में आ गया और सीधे उसने उनकी कार में ठोक दिया। इससे दोनों कार आगे की तरफ से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के करीब आधे घंटे बाद आवास विकास पुलिस ने पहुंच कर जाम खुलवाया। ट्रांजिट कैंप एसएचओ सुंदरम शर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed