फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two bike riders were hit by a car in khatima

Khatima Road Accident: दो बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर...घायल, पुलिस ने कार चालक के खिलाफ दर्ज किया केस

Wed, 13 Nov 2024 05:13 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 13 Nov 2024 05:13 PM IST
सार

नानकमत्ता जा रहे दो बाइक सवारों को सामने से आई कार ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Two bike riders were hit by a car in khatima
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नानकमत्ता जा रहे दो बाइक सवारों को सामने से आई कार ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

वार्ड 10 निवासी जसवीर सिंह ने बताया कि नौ नवंबर को उनके पिता निरंजन सिंह और मजरा, सिसौना निवासी अमित सिंह दर्शन के लिए नानकमत्ता साहिब जा रहे थे। बाइक अमित सिंह चला रहे थे। रास्ते में चिकाघाट पुल से पहले खटीमा की ओर से आई कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अमित ने जसवीर को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे जसवीर ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जसवीर ने बताया कि कार चालक मौके से भाग गया था। कार सवारों में से उसने एक की पहचान खटीमा निवासी सेवा सिंह के रूप में की है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed