फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two arrested with bike

चोरी की दो बाइकों के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with bike
रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में चोरी की बाइकों के साथ पुलिस। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। चोरी दो बाइकों के साथ ट्रांजिट कैंप पुलिस ने सितारगंज से पति और पत्नी को गिरफ्तार किया है। टनकपुर निवासी दंपत्ति सितारगंज में किराए के मकान में रहकर बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीओ अमित कुमार ने बताया कि 14 अप्रैल को वार्ड नंबर एक न्यू करतारपुर रोड गदरपुर निवासी नितिन कुमार ने ट्रांजिट कैंप थाने में तहरीर देकर बताया था कि आसिका इंटर प्राइजेज आवास विकास से उनकी बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। सीसीटीवी कैमरे में पुलिस को एक महिला व एक पुरुष बाइक चोरी कर ले जाते हुए दिखे थे। सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए पुलिस ने दोनों को सितारगंज में दबोच लिया। पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम पूजा चंद्र व उसके पति ने अपना नाम सूरज चंद निवासी वर्मा लाइन रेलवे स्टेशन के पास टनकपुर चंपावत बताया। दोनों की निशानदेही पर चोरी की दो बाइकें बरामद हुई। एक बाइक ट्रांजिट कैंप क्षेत्र और दूसरी रंपुरा चौकी क्षेत्र से चुराई गई थी। टीम में एसओ विनोद फर्त्यालय, आवास विकास चौकी इंचार्ज दिनेश सिंह, एसआई कौशल भाकुनी, कांस्टेबल नीरज भाकुनी, दिनेश चंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन

पॉक्सो एक्ट में दर्ज हुआ था केस
रुद्रपुर। आरोपी सूरज चंद के खिलाफ टनकपुर थाने में पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज है। सीओ अमित कुमार ने बताया कि दंपत्ति किराए के मकान में सत्यापन कराकर रह रहा था या नहीं इसकी भी जांच कराई जाएगी। दंपती पूर्व में कई विवादित मामलों में फंस चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed