फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two arrested in connection of Diesel Theft

डीजल चोरी करने के आरोप में दो धरे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two arrested in connection of Diesel Theft
सितारगंज में चोरी के डीजल के साथ पकड़े गए चोरी के आरोपी। - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। दो दिन पहले सड़क किनारे खड़े ट्रक के टैंक से डीजल चोरी कर फरार हुए चार कार सवारों में से दो को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। आरोपियों के पास से चोरी हुआ डीजल भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह गर्ब्याल ने बताया कि 15 जुलाई की रात को नकटपुरा गुरुद्वारा साहिब के पास ग्राम बहेरी थाना सुनगढ़ी जिला पीलीभीत यूपी निवासी रूपलाल का ट्रक (यूपी26टी-4312) खड़ा था। इस दौरान रात करीब एक बजे चार अज्ञात लोग ट्रक के टैंक में पाइप लगाकर डीजल चोरी कर रहे थे। रूपलाल के वहां पहुंचने पर चारों डीजल से भरी केन और पाइप लेकर कार (डीएल-3सीबीके-0428) से फरार हो गए। रूपलाल की तहरीर पर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन

बुधवार को सरकड़ा चौकी प्रभारी अमित शर्मा ने आरके ढाबे के पास से उक्त दो आरोपियों को धर दबोचा। उनके पास से सफारी गाड़ी, पीले रंग का गेलन में 12 लीटर डीजल के साथ ही कुछ खाली गेलन और पाइप बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम नौगवां पकड़िया आसाम चौकी रोड थाना सुनगढ़ी जिला पीलीभीत निवासी शखावत और रिछा थाना देवरनियां निवासी जीशान बताया। बताया कि चोरी में उनके साथ अकील और नाजिम निवासी सुंदरपुर थाना जहानाबाद जिला पीलीभीत भी शामिल थे। चोरों के खिलाफ धारा 411/34 में मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में पुुलिस दबिश दे रही है। टीम में कांस्टेबल मो. नासिर, भूपेंद्र आर्या और नरेंद्र यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed