फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two and a half lakh rupees cheated from the youth by becoming a representative of the bank

बैंक का प्रतिनिधि बन कर युवक से ठगे पौने दो लाख रुपये,

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Two and a half lakh rupees cheated from the youth by becoming a representative of the bank
रुद्रपुर। बैंक प्रतिनिधि बन कर युवक के फोन में एनी डेस्क एप डाउनलोड कराकर ठग ने उसके खाते से 1,77,382 लाख रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने युवक की तहरीर पर साइबर क्राइम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

अटरिया मंदिर के नजदीक रहने वाले देवेंद्र बोरा ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि वह नौ मार्च को अपने पिता को रुपये भेजने के लिए बैंक एप का प्रयोग कर रहा था लेकिन ट्रांजेक्शन बार-बार फेल हो रहा था। इसके बाद उसने गूगल पर सर्च कर के बैंक एप के हेल्पलाइन नंबर को निकालना चाहा। इसमें कॉल करने के बाद फोन नहीं उठा। कुछ देर बाद फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को सरकारी बैंक का प्रतिनिधि बताया।
विज्ञापन

देवेंद्र ने बैंक प्रतिनिधि के कहने पर मोबाइल फोन में एनी डेस्क एप डाउनलोड कर लिया। इसके बाद पांच बार में देवेंद्र के बैंक खाते से कुल 1,77,382 रुपये उड़ गए। ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने देवेंद्र की तहरीर पर साइबर क्राइम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed