{"_id":"653f3f15ac57b776f005a3a4","slug":"two-accused-who-burnt-the-bikes-of-police-personnel-arrested-in-kashipur-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kashipur News: पुलिस कर्मियों की बाइकें फूंकने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो अभी भी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashipur News: पुलिस कर्मियों की बाइकें फूंकने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो अभी भी फरार
Mon, 30 Oct 2023 10:59 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 30 Oct 2023 10:59 AM IST
सार
काशीपुर में पुलिस की दो मोटरसाइकिल जलाने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि नामजद दो आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कच्ची शराब की कसीदगी करने की सूचना पर छापा मारने गई पुलिस की दो मोटरसाइकिल जलाने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि नामजद दो आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन
कुंडा थाना में रविवार को सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि 27 अक्तूबर की दोपहर ग्राम केसर गणेशपुर के जंगल में कच्ची शराब बनाने की सूचना पर तीन मोटरसाइकिल से पुलिस टीम पहुंची थी। इस दौरान चार लोग कच्ची शराब की तस्करी कर रहे थे जो टीम को देखकर फरार हो गए। पुलिस ने जंगल में शराब की दो भट्टियां नष्ट करने के साथ 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की थी। जब टीम जंगल से लौटी तो देखा फरार शराब तस्करों ने उनकी दो मोटरसाइकिल आग के हवाले कर दी थी।
विज्ञापन
मामले में ग्राम केसरी गणेशपुर निवासी बलविंदर सिंह उर्फ डड्डी, सुखदेव सिंह उर्फ काले, गुरचरन सिंह उर्फ चन्नी और हरिओम के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर तलाश शुरू की गई थी। सीओ ने बताया कि गठित पुलिस टीम ने नामजद आरोपी बलविंदर सिंह उर्फ डड्डी को केसरी गणेशपुर गांव जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। वहीं, हरिओम को रविवार की सुबह हरियावाला चौराहा से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उन्होंने पुलिस टीम आने पर उनकी रोजी-रोटी को नुकसान पहुंचाने के एवज और गुस्से में पुलिस कर्मियों की दो बाइक जलाने की बात कबूली है।