Rudrapur: आर्थिक सहायता चेक के नाम पर दलाली के दो अभियुक्त गिरफ्तार, मदद का आश्वासन देकर लेते थे कमीशन
रुद्रपुर में एक लाभार्थी से आर्थिक सहायता के चेक के नाम पर जबरन वसूली के मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्रपुर में एक लाभार्थी से आर्थिक सहायता के चेक के नाम पर जबरन वसूली के मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्त ट्रेवलिंग के धंधे से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने दोनों को अदालत मेें पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
मंगलवार को पुलिस कार्यालय में एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने बताया कि 28 जुलाई को राजस्व उपनिरीक्षक प्रकाश रावत ने सोशल मीडिया पर लाभार्थी भगवान दास से पांच हजार के आर्थिक सहायता चेक के नाम पर दो हजार रुपये मांगने के वायरल ऑडियो के आधार पर जावेद के खिलाफ केस दर्ज कराया था। मामले में केस दर्ज होने के बाद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गईं।
मंगलवार को साक्ष्य संकलन के आधार पर जावेद निवासी वार्ड नंबर छह जगतपुरा आवास विकास और उसके साथी सुरजीत शर्मा निवासी गोलमडैय्या थाना ट्रांजिट कैंप को गिरफ्तार कर लिया।। जावेद ट्रेवलिंग का काम करता है और बुकिंग पर चालक व वाहन उपलब्ध कराता है। कुछ समय पहले गांधी पार्क में हुई एक टैक्सी में तोड़फोड़, बलवा और मारपीट मामले में जावेद मुख्य अभियुक्त था। दूसरा अभियुक्त सुरजीत वाहन चालक है।
ये पढ़ें- CRIME: दिनेश के साथियों की ओर भी घूम रही शक की सुई, बड़े भाई की बरसी के लिए घर आया था...परिवार में तीन लोग बचे
मदद का आश्वासन देकर लेते थे कमीशन
एसएसपी ने बताया कि जावेद और सुरजीत दोनों दोस्त हैं। कॉल डिटेल से पता चला है कि उनके बीच काफी बातचीत हुई है। दोनों राहत कोष में आवेदन करने के बाद लाभार्थी को धनराशि मिलने का आश्वासन देते थे और आवेदन प्रक्रिया में मदद करने की बात कहकर कमीशन लेते थे। जावेद की ओर से दो लोगों से फाइल के नाम पर कमीशन लेने की बात सामने आ रही है। दोनों के कई लेनदेन के प्रकरण जांच में सामने आए हैं। अभी तक की विवेचना में किसी भी तहसील के कर्मचारी या जनप्रतिनिधि के किसी कर्मचारी की कोई संलिप्तता नहीं पाई गई है। अभियुक्तों का किसी तहसील कर्मी से कोई संपर्क नहीं था। वहां पर एसपी क्राइम चंद्रशेखर आर घोड़के, सीओ सिटी निहारिका तोमर मौजूद रही।
पीड़ित भगवानदास का दोस्त है सुरजीत
एसएसपी का कहना है कि इस मामले में सहअभियुक्त सुरजीत शर्मा असल में भगवानदास का दोस्त है। भगवानदास की फाइल लगवाने में सुरजीत ने मदद की थी। दोनों के गांव आसपास ही हैं। भगवान चेक को लेकर सुरजीत से बार-बार कहता रहा था। सुरजीत सीधा भगवानदास से दलाली नहीं मांग सकता था। सुरजीत ने ही भगवानदास का संपर्क जावेद से कराया था। जावेद ने भगवानदास से दलाली मांगी थी। एसएसपी का कहना है कि जावेद का पता नहीं था कि चेक कितने का पास हुआ है। वह कमीशन के तीन हजार रुपये मांग रहा है। भगवानदास को पांच हजार का चेक जारी होने की जानकारी रही थी।
गुंडा एक्ट की करेंगे कार्रवाई
एसएसपी ने कहा कि जावेद ने और भी लोगों की मासूमियत और मजबूरी का फायदा उठाकर वसूली की होगी। अगर कोई शिकायत लेकर आएगा तो जरूर एक्शन लिया जाएगा। सरकार और प्रशासन की छवि धूमिल करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में गुंडा एक्ट भी लगाया जाएगा।