फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two accused arrested for kidnapping a girl who had gone to buy goods from a shop

Udham Singh Nagar News: दुकान से सामान लेने गई युवती का अपहरण करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 04 Apr 2025 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 04 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for kidnapping a girl who had gone to buy goods from a shop
काशीपुर। दुकान से सामान लेने गई एक युवती का कार सवार दो लोगों ने अपहरण करने का प्रयास किया। पुलिस ने घटना के लगभग 12 घंटे में ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


कोतवाली कार्यालय में सीओ क्राइम निहारिका तोमर ने अपहरण के घटनाक्रम का खुलासा किया। बताया कि ग्राम फसियापुरा निवासी तेजपाल ने कोतवाली पुलिस में तहरीर सौंपी थी। बताया कि वह मूल रूप से यूपी जिला रामपुर निवासी है और लगभग तीन साल से ग्राम फसियापुरा में रह रहा है। दो अप्रैल की रात उसकी बेटी दीक्षा दुकान पर सामान लेने गई थी। कार सवार दो युवकों ने उसे जबरन वाहन में बैठा लिया और ले जाने लगे। बेटी ने अपने पैर कार की खिड़की और स्टेयरिंग पर मारे। इसके चलते कार अनियंत्रित होकर खेत में फंस गई। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवती कार से उतर गई। अपहरणकर्ता दोनों कार लेकर मौके से भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि पुलिस टीम ने कई सीसीटीवी खंगाले और सुरागकशी की। इसके बाद घटना में प्रयुक्त कार के साथ दोनों आरोपियों को अलीगंज रोड स्थित रविंद्र राईस मिल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम जसविंदर सिंह और जसपाल सिंह उर्फ मोनू निवासीगण ग्राम अजीतपुर थाना आईटीआई बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed