{"_id":"5f7e10fd8ebc3e91b6410600","slug":"two-accused-arrested-for-cheating-by-pretending-to-get-a-petrol-pump-kashipur-news-hld399688096","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैट्रोल पंप दिलाने का झांसा देकर ठगी करने के दो आरोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैट्रोल पंप दिलाने का झांसा देकर ठगी करने के दो आरोपी दबोचे
विज्ञापन
काशीपुर एएसपी कार्यालय में पुलिस हिरासत में ठगी के आरोपी। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। एक कंपनी का पेट्रोल पंप दिलाने का झांसा देकर 31 लाख की ठगी करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी समेत चार अन्य आरोपी अभी फरार बताए गए हैं। पुलिस ने 51 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की है।
कुंडा थाने के ग्राम सरवरखेड़ा में जिंदल स्क्रैप ट्रेडर्स के स्वामी शशांक अग्रवाल ने 19 सितंबर को बताया कि मुकेश नामक व्यक्ति ने उसके पिता अरुण कुमार को फोन कर बताया कि आपका पेट्रोल पंप स्वीकृत हो गया है। फोन करने वाले के कहने पर उन्होंने मुंबई के घाटकोपर स्थित कोटक महिंद्रा बैंक की शाखा के दो अलग-अलग खातों में 30 लाख 85 हजार 998 रुपये जमा करा लिए। आरोपी ने इसके बाद शशांक से 12 लाख रुपये सीएनजी प्लांट के नाम पर मांगे। शक होने पर उसने कुंडा थाने पहुंचकर पुलिस से संपर्क किया। जिस खाते में रकम भेजी गई वह मुजाहिदुल इस्लाम निवासी लखनपुर मवैया, मिर्जापुर के नाम पर कोटक महिंद्रा बैंक मुंबई में थे।
खाते में दर्ज मोबाइल नंबर की सर्विलांस लोकेशन बिहार के शेखपुर, नवादा में पाई गई। पुलिस ने बिहार के शेखपुरा निवासी बिट्टू कुमार और मुजाहिदुल को धर दबोचा। पुलिस ने बिट्टू के कब्जे से 20 हजार 600 और मुजाइदिुल के कब्जे से 30 हजार 400 रुपये की नकदी बरामद की है। एएसपी राजेश भट्ट ने बताया कि इस गिरोह का मास्टर माइंड थाना शेखूपुरा के ग्राम खांडपुर निवासी प्रहलाद है। इस गिरोह के सरगना प्रहलाद समेत तीन अन्य आरोपी धर्मवीर, बिट्टो कुमार और इस्लाम अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके है। पुलिस टीम में एसओ विनोद फर्त्याल, एसआई जगत सिंह शाही, अवधेश कुमार, कुलदीप सिंह, गिरीश कांडपाल, कैलाश तोमक्याल और चंदन सिंह आदि हैं।