फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Turtles caught with a car full of rare species

दुर्लभ प्रजाति के कछुओं से भरी कार पकड़ी

Fri, 18 Sep 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Fri, 18 Sep 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 
 पुलिस ने दुर्लभ प्रजाति के कछुओं से भरी कार पकड़ ली, जबकि कार सवार तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर तीन बोरों में भरे 122 कछुए बरामद किए। कार मालिक के खिलाफ वन्य जीव जंतु संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
बृहस्पतिवार की सुबह एसएसपी नीलेश आनंद भरणे को मुखबिर ने कछुओं की तस्करी की सूचना दी। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ प्रताप सिंह पांगती को शक्तिफार्म में सघन चेकिंग के निर्देश दिए। जिस पर शक्तिफार्म चौकी प्रभारी केजी मठपाल के नेतृत्व में पुलिस और डिप्टी रेंजर दीप चंद्र सिंह मेहरा वन कर्मियों के साथ डैम के रास्ते जाकर बीस क्वार्टर नामक स्थान पर सुबह 5:15 बजे सघन चेकिंग में जुट गए। टीम ने निर्मलनगर की ओर जा रही कार यूए 03-4546 को रोका। इस पर कार सवार दो लोग वाहन छोड़कर भाग गए। टीम ने वाहन की तलाशी ली तो डिग्गी में तीन बोरों में कछुए भरे हुए थे। पुलिस कार को कब्जे में लकर कोतवाली ले आई।

विज्ञापन

सीओ पांगती ने बताया कि जांच में कार लोहाघाट के मदन सिंह मेहता की निकली। पुलिस ने कार मालिक के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की धारा 26 और वन्य जीव जंतु संरक्षण अधिनियम की धारा 51 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल कार मालिक से पूछताछ नहीं हो पाई है कि उसने कार बेची है या उसकी कार चोरी हुई है। उन्होंने कहा कि मामले की विवेचना की जा रही है, जिसके बाद असली मुल्जिमों का पता लगेगा। कहा कि बरामद कछुए वन विभाग के सुपुर्द किए गए हैं। टीम में सिपाही संजय रावत, सोहन सिंह, हिम्मत सिंह और वन विभाग के दरोगा प्रेमराम आर्य, वन रक्षक शोभा शंकर पांडे, पूरन चंद्र आर्य आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed