फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   truck owners strike

रुद्रपुर में डेढ़ हजार ट्रकों के पहिये जाम रहे

Sat, 21 Jul 2018 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। Updated Sat, 21 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
truck owners strike
truck strike

विज्ञापन
 ऑल इंडिया ट्रक ट्रांसपोर्ट यूनियन के आह्वान पर लगातार बढ़ रही डीजल की कीमतों के विरोध सहित विभिन्न मांगों को लेकर बुलाई गई हड़ताल में क्षेत्र के सभी ट्रांसपोर्टर शामिल रहे। ट्रांसपोर्टरों ने सिडकुल क्षेत्र में विरोध-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने डीजल के दाम कम करने, टोल टैक्स माफ करने और वाहनों की भार क्षमता को बढ़ाने की भी मांग उठाई। हड़ताल की वजह से डेढ़ हजार ट्रकों के पहिये जाम रहने से करीब दो करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है। इधर, ट्रकों की हड़ताल का सिडकुल के उद्योगों पर भी असर पड़ा।
ट्रांसपोर्ट यूनियन की देशव्यापी हड़ताल के ऐलान के चलते शुक्रवार को सिडकुल में तमाम ट्रांसपोर्टरों ने ट्रकों के पहिये जाम कर प्रदर्शन किया।  वक्ताओं ने कहा कि डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन भाड़े में वृद्धि नहीं होने से ट्रांसपोर्टरों को कारोबार में भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि डीजल की खरीद पर दो रुपये प्रति लीटर रोड मेंटीनेंस लिया जाता है, लिहाजा ट्रकों से टोल टैक्स वसूलना जायज नहीं है। उन्होंने कहा कि ट्रकों की भार क्षमता बढ़ाया जाए, ताकि वाहन मालिकों को व्यापार में मुनाफा हो सके। उन्होंने डीजल की कीमतों को जीएसटी के दायरे में लाने की भी पुरजोर मांग उठाई। उन्होंने सिडकुल क्षेत्र से गुजरने वाले ट्रकों को रोककर हड़ताल को सफल बनाने की अपील की। प्रदर्शन करने वालों में लखविंदर सिंह चहल, राम प्रसाद, हरि किशन, इंतजार, सुलेमान, संजय गुप्ता, संजय शर्मा, सुरेंद्र सिंह, मनोज शर्मा, सोनू शर्मा आदि थे। वहीं, सिडकुल इंटरप्रिन्योर सोसायटी के संरक्षक अजय तिवारी ने बताया ट्रकों की हड़ताल का सिडकुल के उद्योगों पर आंशिक असर रहा। यह असर भी दोपहर एक बजे तक ही देखा गया।
विज्ञापन


हड़ताल लंबी चली तो फल-सब्जियों के दामों पर पड़ेगा असर
रुद्रपुर। ट्रकों की हड़ताल से जहां एक ओर औद्योगिक इकाइयों के कारोबार पर असर पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर इससे दैनिक उपभोग की वस्तुएं के दामों पर भी असर पड़ेगा। अगर हड़ताल लंबी खिंची तो फल, सब्जियों, दूध समेत अन्य वस्तुओं  के दामों में वृद्धि होगी। इसका सीधा असर आम लोगों के जीवन पर पड़ेगा। इसके अलावा सिडकुल के उद्योगों को भी नुकसान उठाना पड़ेगा। सिडकुल में ऑटोमोबाइल, एफएमसीजी और फार्मा आदि की करीब सवा चार सौ इकाइयों हैं। ट्रकों की हड़ताल से यहां तैयार माल को अन्य राज्यों में भेजना और कच्चा माल मंगाने में दिक्कतेें पेश आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed