फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Truck cleaner dies after coming in contact with high tension line

Udham Singh Nagar News: ट्रक के क्लीनर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत

Wed, 15 Mar 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 15 Mar 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Truck cleaner dies after coming in contact with high tension line
काशीपुर। ट्रक की छत पर तिरपाल लगा रहे क्लीनर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना कुंडा थाना क्षेत्र की एक पेपर मिल में हुई।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा के ग्राम नाखुनका निवासी ट्रक चालक अय्यूब अली मंगलवार की शाम एक पेपर मिल में ट्रक खड़ा कर अपने घर आ गया। वह ट्रक क्लीनर शिवपाल सिंह (22) पुत्र सोमपाल सिंह निवासी ग्राम गक्खरपुर, थाना डिलारी, जिला मुरादाबाद के भरोसे छोड़ गया। बुधवार शाम ट्रक में पेपर रोल लोड कर उस पर तिरपाल लगाने के लिए शिवपाल जैसे ही चढ़ा तो वहां से गुजर रही हाईटेंशन लाइन पर उसका हाथ लग गया और तेज धमाके के साथ आग लग गई। शिवपाल मौके पर ही मौत हो गई।

दमकल कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मिल कर्मियों के सहयोग से आग पर काबू पाया। चालक अय्यूब ने बताया कि शिवपाल अविवाहित था और वह चार भाई दो बहनों में सबसे छोटा था। मृतक के परिजन पेपर मिल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed