फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tripple Death in Nanakmatta Accident

हादसे में बाइक सवार दंपती और बच्चे की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Tripple Death in Nanakmatta Accident
मृतक धर्मेंद्र सिंह राणा। (फाइल फोटो) - फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। दिवाली पर रिश्तेदारी से घर लौट रहे बाइक सवार दंपती और उनके बच्चे को वैन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौत हो गई। हादसे के आरोपी वैन चालक को हिरासत में ले लिया है। चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ग्राम दहला निवासी धर्मेंद्र सिंह राणा (35) पुत्र बलवीर सिंह अपनी पत्नी विद्या देवी (32) व बेटे आरुष राणा (6) के साथ रविवार की शाम बाइक से कुमराह गांव में रिश्तेदार के घर गए थे। दिवाली की सुबह सोमवार को करीब साढ़े नौ बजे तीनों परिवार के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। हाईवे पर घर से आधा किमी पहले सितारगंज की तरफ से आ रही ईको वैन के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। धर्मेंद्र सड़क से उछलकर हाईवे किनारे की गई तारबाड़ में जा गिरे और उनकी गर्दन कट गई। वहीं विद्या सड़क पर सिर के बल जा गिरीं और उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर बीच में बैठा आरुष गंभीर रूप से घायल हो गया। वैन भी सड़क किनारे खंती में जाकर पलट गई जिससे चालक भी घायल हो गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव पुलिस कर्मियों के साथ दुर्घटनास्थल पहुंचे और क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। घायल आरुष व वैन के चालक को खटीमा के उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां से डॉक्टरों ने आरुष को हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। मंगलवार की सुबह आरुष की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मेंद्र के पिता बलवीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने वैन चालक बदायूं (यूपी) निवासी ब्रिजेश कश्यप के खिलाफ आईसीपी की धारा 279, 304ए, 338 व 427 के तहत केस दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने बताया कि आरोपी चालक को इलाज के बाद हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed