{"_id":"6808d2dd3b414f6db00274ee","slug":"tribute-paid-to-those-killed-in-pahalgam-in-rudrapur-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को रुद्रपुर में दी गई श्रद्धांजलि, मेयर ने की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को रुद्रपुर में दी गई श्रद्धांजलि, मेयर ने की निंदा
Wed, 23 Apr 2025 05:15 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 23 Apr 2025 05:15 PM IST
सार
पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये पर्यटकों को महापौर विकास शर्मा, विधायक शिव अरोरा सहित तमाम भाजपाइयों ने भगत सिंह चौक पर श्रद्धांजलि सभा कर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
पहलगाम में मारे गए लोगों को दी गई श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रुद्रपुर में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये पर्यटकों को महापौर विकास शर्मा, विधायक शिव अरोरा सहित तमाम भाजपाइयों ने भगत सिंह चौक पर श्रद्धांजलि सभा कर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी शोक संवेदना प्रकट करने के साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
विज्ञापन
महापौर विकास शर्मा ने आतंकी हमले में मारे गए निर्दाेष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आतंकियों ने पहलगाम में कायराना हरकत की है। धर्म पूछकर निरपराध पर्यटकों को गोली मारने वाले किसी मजहब के पैरोकार हो सकते। उन्होंने कहा कि पहलगाम अमरनाथ यात्र का पहला पड़ाव है। कुछ ही दिनों में यात्रा शुरू होने वाली है, यात्रा से पहले जेहादियों ने यात्रा को लेकर खौफ पैदा करने की कोशिश की है, लेकिन देशवासी इससे डरने वाले नहीं है, इस बार पहले से भी अधिक यात्री अमरनाथ की यात्रा के लिए जायेंगे और आतंकियों के इरादों का मुंह तोड़ जवाब देंगे।
विज्ञापन
कहा कि यह कायराना हमला केवल निर्दाेष लोगों पर नहीं, बल्कि हमारे देश की संस्कृति, शांति और मानवता के मूल्यों पर भी हमला है। आंतकियों की जम्मू-कश्मीर को अशांत करने की कोशिशें कभी सफल नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ हमारा देश एकजुट है, आतंकवादियों की जम्मू-कश्मीर को अशांत करने की कोई भी साजिश कभी कामयाब नहीं होगी। वहां पर विधायक शिव अरोरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश चौहान, कृष्ण मोहन तिवारी, रेनु जुनेजा, मीना शर्मा, पुष्पा ग्रोवर, अजय चड्डा सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन