{"_id":"64d7b8752f985c953104a8d6","slug":"trenching-ground-in-kachnalgaji-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-2028-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कचनालगाजी से ट्रंचिंग ग्राउंड हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कचनालगाजी से ट्रंचिंग ग्राउंड हटाने की मांग
Sat, 12 Aug 2023 10:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 12 Aug 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर के ट्रेंचिंग ग्राउंड पर लोगों को समझाते तहसीलदार । संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। जसपुर के विधायक आदेश चौहान, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, शशांक कुमार सिंह, जय सिंह गौतम आदि ने कचनालगाजी से ट्रंचिंग ग्राउंड हटाने के लिए प्रदर्शन किया। बताया कि ग्राम कचनालगाजी में करीब चार एकड़ भूमि पर ट्रंचिंग ग्राउंड बनाया गया है। जहां कूड़ा निस्तारण की मशीन भी लगाई गई है। वहां कूड़ा एकत्र करने से आसपास बसे लोगों और किसानों को परेशानी हो रही है।
अब ढेला में आई बाढ़ से ट्रंचिंग ग्राउंड का बड़ा हिस्सा नदी में समा गया है। इससे पूरे ट्रंचिंग ग्राउंड में जलभराव हो गया है। एसडीएम अभय सिंह ने 16 अगस्त को बैठक बुलाकर समस्या सुलझाने का आश्वासन दिया। वहां राजेश कुमार, टीका सिंह सैनी, जागीर सिंह, मुनीर अहमद, गुरमीत सिंह, पम्मी सिंह आदि रहे। वहीं, तहसीलदार यूसुफ अली ने कहा कि मौके पर जाकर ग्रामीणों को समझाया गया है। कूड़ा नदी के किनारे और रास्ते में न डालने के निर्देश दिए गए हैं। पानी से खराब हुई फसल का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।
विधायक कापड़ी ने जाना बाढ़ प्रभावितों का हाल
खटीमा। विधायक भुवन कापड़ी ने शनिवार को सेंट फ्रांसिस कॉलेज परिसर में विस्थापित दाह ढाकी के बाढ़ पीड़ित परिवारों का हाल जाना। उन्होंने पीड़ित परिवारों को कुकिंग गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए। उन्होंने डीएम उदयराज सिंह और एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट से इन परिवारों के पुनर्वास के लिए उन्हें पट्टे दिलाने के लिए कहा। वहां जिला पंचायत सदस्य अरविंद कुमार, पंकज टम्टा, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष दीपक चंद आदि थे।