फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tremendous performance of Pantnagar university

पहले दिन मेजबान पंतनगर का प्रदर्शन शानदार

Fri, 16 Mar 2018 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो पंतनगर।
अमर उजाला ब्यूरो पंतनगर। Updated Fri, 16 Mar 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
Tremendous performance of Pantnagar university
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते कुलपति प्रो.एके मिश्रा। - फोटो : Amar Ujala

पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में देश भर के पशुु चिकित्सा एवं पशुपालन विज्ञान महाविद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिताएं बृहस्पतिवार से शुरू हुईं। कुलपति प्रो. एके मिश्रा ने ध्वजारोहण कर खेलों का शुभारंभ किया। कार्यवाहक अधिष्ठाता पशुु चिकित्सा डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि देश के विभिन्न पशुचिकित्सा महाविद्यालयों की 16 टीमों के 261 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर शाम तक जारी रही प्रतियोगिताओं में मेजबान पंतनगर का शानदार प्रदर्शन रहा। प्रोफेशनल क्विज में पंतनगर, एसके नगर, पटना, कुमारगंज की टीमें पहले राउंड में पहुंच गईं। प्रोफेशनल क्विज में पंतनगर की टीम शीर्ष स्थान पर रही। टेबल टेनिस छात्र वर्ग में मेजबान पंतनगर ने दुर्ग, छत्तीसगढ़ की टीम को हराकर पहला मैच जीत लिया।
विज्ञापन


बैडमिंटन छात्रा वर्ग में जम्मू और पालमपुर (हिमाचल प्रदेश) की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गईं। जबकिबैडमिंटन के छात्र वर्ग में पंतनगर, हिसार, आईवीआरआई, पालमपुर, जम्मू, कुमारगंज, लुधियाना, एसके नगर की टीमें क्वाटर फाइनल में पहुंची हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed