फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tree Plantation in Rudrapur

Udham Singh Nagar News: पौधे रोपने और उन्हें बचाने का लिया संकल्प

Tue, 06 Jun 2023 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 06 Jun 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Tree Plantation in Rudrapur
रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में स्वच्छता अभियान चलाते छात्र व प्राध्यापक।
रुद्रपुर। पर्यावरण दिवस पर कई जगह पौधरोपण कर स्वच्छता अभियान चलाए गए। लोगों ने पौधे रोपने के साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया।
विज्ञापन

सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज के बीएड विभाग के प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में पौधरोपण कर स्वच्छता अभियान चलाया। वहां विभागाध्यक्ष डॉ. मुन्नी जोशी, डॉ. अनिल सिंह आदि थे। गांधी पार्क में मेयर रामपाल सिंह ने स्वच्छता अभियान चलाकर पौधरोपण किया। वहां सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल, संजय सनातनी, कुलदीप कुमार, कपूर सिंह आदि थे। जिला अस्पताल में पीएमएस डॉ. आरके सिन्हा, डॉ. अजयवीर सिंह, नर्सिंग अधीक्षक मंजू कैड़ा आदि ने पौधरोपण किया। मिशन आगाज संस्था से जुड़े बच्चों ने गायत्री पांडे के नेतृत्व में पौधरोपण संस्था के संस्थापक पूर्व डीएम स्व. अक्षत गुप्ता को श्रद्धांजलि दी। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन ने अटरिया रोड के किनारे पौधरोपण किया। वहां प्रेम गंगवार, रमेश चंद्र, डीडी शर्मा, लक्की नेगी आदि थे। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, हिम्मतराम कोली, गगन ग्रोवर, चंद्रपाल कोली, कोमिलराम कोली, शैलेंद्र कोली, मुकेश कोली आदि ने कुष्ठ आश्रम और सतगुरु कबीर दास आश्रम में पौधरोपण किया।

जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी ने ग्राम पंचायत छतरपुर और मटकोटा में पौधरोपण किया। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत केंद्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल की ओर से यूनिटी लॉ कॉलेज में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम किया। वहां मुख्य अतिथि डॉ. केके पांडेय, भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी राजेश सिन्हा, डॉ. कुंदन राठौर आदि थे। फोरेंसिक लैब के संयुक्त निदेशक डॉ. दयालशरण शर्मा, आरडी पालीवाल आदि ने लैब परिसर में भी पौध लगाए। श्रीगुरुनानक डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. भावना कपूर, डॉ. विनीता पांडे, प्रिया गुप्ता, डॉ. नवनीत, सिमरन, सरबजीत, परमजीत सिंह आदि ने कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में स्वच्छता अभियान चलाते छात्र व प्राध्यापक।

रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में स्वच्छता अभियान चलाते छात्र व प्राध्यापक।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed