{"_id":"6935d857a2400833e7097627","slug":"treating-babies-without-a-pediatrician-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-136017-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बाल रोग विशेषज्ञ बिना शिशुओं का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बाल रोग विशेषज्ञ बिना शिशुओं का इलाज
Mon, 08 Dec 2025 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। एलडी उप जिला चिकित्सालय में बाल रोग विशेषज्ञ के सेवानिवृत्त होने से बच्चों का इलाज करने में समस्या खड़ी हो गई है। वर्तमान में अस्पताल में तैनात अन्य चिकित्सक बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा व जांच लिख रहे हैं।
सरकारी अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव पुनेठा के 31 नवंबर को सेवानिवृत्त होने से अस्पताल बाल रोग विशेषज्ञ विहीन हो गया है। जब तक बाल रोग विशेषज्ञ रहे प्रतिदिन 50-60 बच्चों की ओपीडी होती थी।
उनके सेवानिवृत्त होने के बाद अस्पताल में तैनात अन्य डॉक्टर अस्पताल आने वाले बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा व जांच लिख रहे हैं।
बाल रोग विशेषज्ञ नहीं होने से बहुत से अभिभावक अपने बच्चों का इलाज कराने भी नहीं पहुंच रहे हैं। निजी अस्पताल में बच्चों का इलाज कराने को मजबूर हैं।
बाल रोग विशेषज्ञ के न होने से समस्या तो खड़ी हुई है लेकिन अस्पताल में तैनात अन्य मेडिकल अफसर वर्तमान में अस्पताल आने वाले बीमार बच्चों का इलाज कर रहे हैं। इस संबंध में मुख्यालय से पत्राचार किया गया है। उम्मीद है जल्दी ही बाल रोग विशेषज्ञ की अस्पताल में तैनाती हो जाएगी।
विज्ञापन
-डॉ. संदीप दीक्षित, सीएमएस