{"_id":"6500b7a42a4790c95704ca54","slug":"transport-of-goods-from-kashipur-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-2921-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अब रेल से 2000 किमी दूरी तक भेज सकेंगे माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अब रेल से 2000 किमी दूरी तक भेज सकेंगे माल
Wed, 13 Sep 2023 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर रेलवे स्टेशन। संवाद
अरुण कुमार
काशीपुर। रेलवे ने माल लदान को बढ़ावा देने और व्यापारियों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब व्यापारी 500 के स्थान पर 2000 किमी की दूरी तक मिनी रैक में माल भेज सकते हैं। पिछले साल काशीपुर रेलवे स्टेशन ने 23 रैक में 62452 टन माल भेजकर 13 करोड़ तीन लाख रुपये कमाए थे।
काशीपुर रेलवे स्टेशन से एफसीआई का चावल और चीनी गुवाहाटी तथा शीरा उड़ीसा और गुजरात भेजा जाता है। वहीं, झारखंड और गुजरात से कोयला, राजस्थान तथा मध्य प्रदेश से सीमेंट, बरेली से खाद, पंजाब से एफसीआई का गेहूं आता है।
इस वित्तीय वर्ष सवा चार करोड़ की आय
सत्र 2022-23 में रेलवे ने 23 रैक में 62452 टन माल लाद कर विभिन्न स्थानों पर भेजकर 13 करोड़ तीन लाख 53 हजार 266 रुपये की कमाई की है। औसतन 2 रैक प्रति माह भेजी गई थीं। सत्र 2023-24 में अप्रैल से अगस्त तक रेलवे 7.5 रैक माल भेज कर चार करोड़ 37 लाख 848 रुपये की आय अर्जित कर चुका है। जुलाई में एक भी रैक माल का लदान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
रेलवे की ओर बढ़ेगा व्यापारियों का रुझान
काशीपुर। रेलवे व्यापारियों को दो प्वाइंट रैक और मिनी रैक व्यवस्था में 500 किमी दूरी की बाध्यता दो साल पहले ही समाप्त कर चुकी है। अब व्यापारी 2000 किमी तक मिनी रैक में भी माल भेज कर लाभ उठा सकते हैं। इससे व्यापारियों का रेलवे की ओर रुझान बढ़ेगा।
इस साल चार करोड़ रुपये से अधिक की आय प्राप्त हो चुकी है। क्योंकि इस साल एफसीआई से माल लदान नहीं हुआ है। रेलवे ने लॉक डाउन में व्यापारियों को राहत देने के लिए 500 किमी दूरी की बाध्यता समाप्त कर दी थी। अब व्यापारी 2000 किमी तक मिनी रैक माल लाद सकते हैं। - चिरंजीव शर्मा, माल अधीक्षक, रेलवे स्टेशन काशीपुर।