{"_id":"6453f08e8ad31a10fb066ad6","slug":"training-session-for-haj-yatra-kashipur-news-c-8-1-130975-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: आजमीनों को बताएं हज के अरकान-एहराम पाबंदी से बांधे रहने की नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: आजमीनों को बताएं हज के अरकान-एहराम पाबंदी से बांधे रहने की नसीहत
Thu, 04 May 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 04 May 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
जसपुर। दावते इस्लामी के मुबल्लिगो ने हज यात्रा पर जाने वाले आजमीनों को हज के अरकान अदा करने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने आजमीनों को पाबंद के साथ एहराम बांधने, मस्जिद-ए नबवी में नमाज अदा करने, सफा मरवा व खाना-ए-काबा का तवाफ करने के दौरान किए जाने वाले अरकान और छोटे, बड़े शैतान को कंकरी मारने की जानकारी दी। सऊदी अरब में प्रतिबंधित सामानों के बारे में बताया।
मोहल्ला चौहान में आयोजित तरबियती कैंप में मुबल्लिग दावते इस्लामी साजिद रजा ने बताया कि आजमीन निर्धारित साईज के दो बड़े बैग और एक हैंड बैग साथ ले जा सकते हैं। गुटका व अन्य नशीली वस्तुओं को अपने साथ न ले जाए। मुबल्लिगो ने आजमीनों का खैरमकदम कर अल्लाह के दरबार मे देश एवं अपनों के लिए दुआ की अपील की। यहां पर हाजी मोहम्मद दीन, सद्दाम अत्तारी, आरिफ अत्तारी, नफीस अहमद, मेंबर नसीम अहमद, शाकिर हुसैन नूरी, जाहिद हुसैन, मेराज आदि मौजूद रहे।