{"_id":"6192a0fff8d1ce61b515a950","slug":"train-from-kashipur-station-kashipur-news-hld44460309","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से पूर्ववत् चलने लगी हैं पूर्वोत्तर रेलवे की सभी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से पूर्ववत् चलने लगी हैं पूर्वोत्तर रेलवे की सभी ट्रेनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल बरेली के अधीन चलने वाली सभी ट्रेनें कोविड महामारी से पूर्व की स्थिति में चलने लगी हैं। सभी मेल व एक्सप्रेस गाड़ियों को स्पेशल और हॉली-डे स्पेशल से बदलकर अब पूर्ववत कर दिया गया है।
काशीपुर रेलवे जंक्शन के मंडल वाणिज्य निरीक्षक अजय चौधरी ने बताया कोरोना के केस लगभग खत्म होने पर रेल प्रशासन ने निर्णय लिया कि मेल व एक्सप्रेस स्पेशल व हाली-डे स्पेशल ट्रेनों को सोमवार से पहलेे की भांति चलाया जाए। इन ट्रेनों का किराया भी पूर्व की तरह लागू होगा।
ट्रेन संख्या 03020 काठगोदाम-हावड़ा हाली-डे स्पेशल अब परिवर्तित होकर 13020, ट्रेन संख्या 02039 काठगोदाम-नई दिल्ली मेल स्पेशल अब परिवर्तित होकर 12039, ट्रेन संख्या 09076 रामनगर-बांद्रा टर्मिनल मेल स्पेशल अब 22976, ट्रेन संख्या 04689 काठगोदाम-जम्मूतवी मेल स्पेशल अब परिवर्तित होकर 12207, ट्रेन संख्या 04668 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल मेल स्पेशल अब परिवर्तित होकर 12210 और ट्रेन संख्या 04683 लालकुआं-अमृतसर मेल स्पेशनल अब परिवर्तित होकर 14615 ट्रेन संख्या से संचालित होगी। उन्होंने बताया कि सिर्फ ट्रेनों का नंबर बदला गया है। दिन, समय, ठहराव आदि में कोई बदलाव नहीं किया गया है।