फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Traffic is moving in reverse at Tanda intersection... rules are ignored near the police station.

Udham Singh Nagar News: टांडा तिराहे पर ट्रैफिक की उलटी चाल... पुलिस चौकी के पास नियमों की अनदेखी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Traffic is moving in reverse at Tanda intersection... rules are ignored near the police station.
मंगलवार तड़के रुद्रपुर के टांडा तिराहे के पास स्थित फ्लाईओवर से दोनों ओर गुजरते वाहन। संवाद
रुद्रपुर। नैनीताल हाईवे पर टांडा तिराहे के पास फ्लाईओवर से गलत दिशा में वाहनों के संचालन से हादसों का खतरा बना हुआ है। पास में स्थित पंतनगर थाने की निगरानी चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों और होमगार्ड के जवानों की लापरवाही से नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। यह कर्मी नियमों का पालन करने के बजाय आंखें बंद कर लेते हैं। हर रोज तड़के से देर रात तक टांडा तिराहे पर मनमाने ढंग से वाहनों का संचालन होता है।
विज्ञापन

संवाद टीम ने मंगलवार सुबह करीब पांच बजे से टांडा तिराहे की यातायात व्यवस्था की पड़ताल की। सड़क पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई थी। दो होमगार्ड के जवान निगरानी चौकी के बाहर कुर्सी पर पसरे थे। टांडा तिराहे के पास पंतनगर के लिए फ्लाईओवर बना है।
विज्ञापन

इस फ्लाईओवर से दिनेशपुर रोड की ओर व्यवस्था के विरुद्ध दोनों ओर वाहनों की आवाजाही हो रही थी। होमगार्ड के जवान गलत दिशा में जा रहे वाहनों को रोकने की जहमत तक नहीं उठा रहे थे। पुलिस कर्मियों का अता-पता नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलत दिशा में जा रहे कुछ वाहन सड़क किनारे रुक रहे थे। होमगार्ड जवान उन वाहनों की ओर लपकने की कोशिश करने लगे लेकिन जैसे ही उनकी नजर संवाद टीम के कैमरे पर पड़ी उल्टे पैर लौटकर फिर कुर्सी पर पसर गए।
सुबह 5:31 बजे दोनों होमगार्ड कर्मी एक बाइक पर सवार होकर गलत दिशा से दिनेशपुर की ओर चल दिए। इसके कुछ देर बाद एक पुलिसकर्मी चौकी के अंदर से अर्द्ध निंद्रा की हालत में बाहर निकला और सड़क के उस पार वन विभाग की चौकी के भीतर चला गया।
कुछ देर बार बाहर आकर फिर पुलिस चौकी के भीतर घुस गया जैसे उसे ट्रैफिक व्यवस्था से कोई लेनादेना न हो।
दोनों ओर वाहनों की आवाजाही होने से वाहन दुर्घटना के खतरे को देखतेे हुए करीब छह महीने पहले फ्लाईओवर के नीचे से हल्द्वानी को जाने वाले वाहनों के गुजरने की व्यवस्था की गई थी। दिनेशपुर की सड़क को वन-वे घोषित कर इस फ्लाईओवर से दिनेशपुर से आने वाले वाहनों के गुजरने की व्यवस्था की गई। दिनेशपुर जाने के लिए सिडकुल के पास से कट पार करना पड़ता है लेकिन फ्लाईओवर के नीचे से बेधड़क दोनों ओर वाहन चल रहे थे।
वन चौकी के हाल
सड़क के दूसरी ओर स्थित वन विभाग की जांच चौकी में एक व्यक्ति कुर्सी पर पैर पसार कर लेटा था। जगाने पर उसने स्वयं को वन विभाग का संविदा कर्मी बताया। वाहनों की जांच के स्थान पर लेटे होने के सवाल पर बोला, रात को गश्त में था, नींद आ गई।


-कोट:
मामले की गहनता से जांच की जाएगी। लापरवाही की पुष्टि होने पर पुलिस कर्मियों के साथ ही होमगार्ड कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ड्यूटी में लापरवाही कतई सहन नहीं की जाएगी। - मणिकांत मिश्रा, एसएसपी यूएस नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed