{"_id":"69a34aef255cca7ece032a85","slug":"traders-welcomed-mla-pandey-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-137884-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: व्यापारियों ने विधायक पांडेय का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: व्यापारियों ने विधायक पांडेय का किया स्वागत
Sun, 01 Mar 2026 01:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
गूलरभोज। रेलवे की भूमि पर काबिज दुकानदारों ने विधायक अरविंद पांडेय का स्वागत कर आभार जताया। रेलवे की भूमि पर वर्षों से काबिज कई दुकानदारों को विभाग ने किराये में बेतहाशा वृद्धि का नोटिस दिया था। इस मामले में विधायक पांडेय ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलकर उनकी समस्या का समाधान कराया था, फिलहाल किराये की बढ़ोतरी पर रोक लगा दी गई है। इस पर गूलरभोज के व्यापारियों ने क्षेत्रीय विधायक का दिल्ली से गूलरभोज पहुंचने पर स्वागत कर आभार जताया। रेलवे फाटक शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने बताया कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद अनिल बलूनी के साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की और इस समस्या का समाधान कराया है। उन्होंने नैनीताल के सांसद अजय भट्ट के प्रयासों को भी सराहा। वहां डॉ. कुलदीप रघुवंशी, तरुण दुबे, संजीव भटेजा, रामकिशन दहुजा, संचित सिड़ाना, सुरेंद्र अनेजा, बाबूराम, आनंद सिंह पानू आदि थे।
विज्ञापन