फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Traders up in arms against GST Department's action

Udham Singh Nagar News: जीएसटी विभाग की कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों का हल्लाबोल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Traders up in arms against GST Department's action
रुद्रपुर में जीएसटी विभाग के खिलाफ जुलूस निकालते व्यापारी
रुद्रपुर। जीएसटी विभाग के खिलाफ रुद्रपुर के व्यापारियों में नाराजगी है। रविवार को रुद्रपुर व्यापार मंडल और इलेक्ट्रिकल यूनियन की ओर से विधवानी मार्केट में व्यापारियों ने बांह पर काला फीता बांधकर धरना देकर विरोध जताया। धरने के बाद व्यापारी जुलूस की शक्ल में विधवानी मार्केट से मुख्य बाजार होते हुए भगत सिंह चौक तक गए और जीएसटी विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि विभाग व्यापारियों को डरा-धमकाकर टैक्स जमा करने का दबाव बना रहा है। व्यापारी कानून के दायरे में कारोबार कर रहा है लेकिन उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी केवल टैक्स कलेक्शन की मशीन नहीं बल्कि अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं रुकी तो व्यापार मंडल आरपार की लड़ाई लड़ेगा और बाजार बंद करने के लिए मजबूर होगा।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। प्रदर्शन में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह, मनोज छाबड़ा, संदीप राव, प्रभात खुराना, जितेंद्र साहनी, शिवा चावला, कवलजीत बठला, राजेश कामरा, दिलीप गुगलानी, सोनू अनेजा, मांगेराम गर्ग, राजीव गंभीर, दीपक ग्रोवर, मयंक माटा, गुरदेव सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed