{"_id":"57e2dd054f1c1b3e34a82451","slug":"traders-flyover-protests","type":"story","status":"publish","title_hn":" फ्लाईओवर का व्यापारियों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लाईओवर का व्यापारियों ने किया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
Updated Thu, 22 Sep 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
\ नैनीताल रोड पर प्रस्तावित फ्लाईओवर के विरोध में बुधवार को नैनीताल रोड के व्यापारियों ने एनएच के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने फ्लाईओवर की बजाय पूर्व में प्रस्तावित बाइपास का निर्माण कराए जाने की मांग की।
एनएच के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एवं अन्य अधिकारियों से भेंट कर व्यापारियों ने कहा कि रोडवेज के सामने 400 दुकानदार हैं, जो कई वर्षों से व्यवसाय कर रहे हैं। पहले रामपुर-काठगोदाम मार्ग पर बाईपास प्रस्तावित था जिसका सर्वे व अन्य कार्रवाई पूरी हो चुकी थी। बाद में बाईपास निरस्त कर दिया गया और फ्लाईओवर बनाने की तैयारी की जा रही है।
फ्लाईओवर शहर के बीच से शुरू होकर शहर में ही समाप्त हो रहा है जबकि इंदिरा चौक से अटरिया मोड़ तक मुख्य मार्ग पर वाहनों का भारी दबाव है। फ्लाईओवर बनने से शहर अव्यवस्थित हो जाएगा और सड़क हादसों व जाम की स्थिति बनी रहेगी। व्यापारियों ने ज्ञापन में पूर्व प्रस्तावित बाईपास का निर्माण कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
मिलने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, राम मनोहर लोहिया मार्केट के अध्यक्ष सुरेंद्र तनेजा, आशीष ग्रोवर, राजीव जोशी, हरीश अरोरा, हरीश सुखीजा, राजेंद्र श्रीधर, इस्लाम मियां, अमरजीत सिंह, राजीव जोशी, मनोज प्रजापति, विनोद ठुकराल, हबीब मियां, बलजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह आदि थे।