फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Traders are not representative of the interest on demand

व्यापारियों की मांग पर जनप्रतिनिधि नहीं ले रहे दिलचस्पी

Sun, 16 Oct 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Sun, 16 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर में प्रस्तावित फ्लाईओवर की जद में आ रहे सैकड़ों व्यापारियों की मांग पर जनप्रतिनिधि दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। जनप्रतिनिधि खामोश न होते तो नैनीताल रोड के व्यापारियों की मांग अब तक शहर में बड़े आंदोलन का रूप ले चुकी होती।


दशकों पुराना कारोबार उजड़ने से चिंतित नैनीताल रोड के व्यापारियों को जनप्रतिनिधियों से अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। आला अधिकारियों से लेकर विधायक, कैबिनेट मंत्री, पूर्व मंत्री, सांसद सहित कई बड़े नेताओं के दर पर चक्कर लगाने के बाद भी व्यापारियों को सिर्फ आश्वासन का झुनझुना ही मिला है। जरा-जरा सी बात पर आंदोलन करने वाले नेताओं की इस मामले में दिलचस्पी न होना सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन




नैनीताल रोड के व्यापारी बलजीत सिंह का कहना है कि फ्लाईओवर बनने से करीब आठ सौ दुकानें प्रभावित होंगी, साथ ही शहर दो भागों में बंट जाएगा। इससे पूरे शहर का व्यापार प्रभावित होगा। उनका कहना है कि 2009 में बाईपास का प्रस्ताव तैयार हुआ था उसी को लागू किया जाए तो व्यापारी बर्बाद होने से बच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी नरेंद्र सिंह का कहना है कि पूर्व में प्रस्तावित बाइपास का विरोध यहीं के कुछ राजनीतिक लोगों ने किया था क्योंकि उनकी जमीनें प्रभावित हो रही थीं, उसका खामियाजा अब व्यापारियों को भुगतना पड़ेगा। फ्लाईओवर की जद में आ रहे व्यापारी हरजीत सिंह का कहना है कि आसपास के कस्बों में शहर के बीच से कोई फ्लाईओवर नहीं बनाया गया, तो रुद्रपुर में आखिर व्यापारियों को बर्बाद करके फ्लाईओवर क्यों बनाया जा रहा है।


व्यापारी अमरीक सिंह ने भी फ्लाईओवर को औचित्यहीन बताते हुए कहा कि फ्लाईओवर से व्यापारियों के साथ-साथ आम आदमी को भी नुकसान होगा। व्यापारी रणबीर सिंह ने कहा कि सरकार रुद्रपुर में फ्लाईओवर बनाकर जनभावनाओं का अपमान करने जा रही है। हमने चालीस वर्षों से इस क्षेत्र को आबाद किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed