फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Trader dies during treatment in hospital, uproar

अस्पताल में इलाज के दौरान व्यापारी की मौत, हंगामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Trader dies during treatment in hospital, uproar
रुद्रपुर के मेडिसिटी अस्पताल में व्यापारी की मौत के बाद मौजूद परिजन व अन्य लोग। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान व्यापारी की मौत होने पर परिजन भड़क गए। परिजनों और अस्पताल प्रबंधन के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। हालांकि मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया तो अस्पताल प्रबंधन ने मरीज के परिजनों पर मारपीट का। पुलिस ने सभी को किसी तरह से समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजार में अग्रवाल धर्मशाला के पास मोबाइल दुकान का संचालन करने वाले गदरपुर निवासी सुरेश भुसरी (42) के सीने में बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे दर्द उठा। इसके बाद परिजन सुरेश को रुद्रपुर के किच्छा रोड स्थित मेडिसिटी अस्पताल ले कर गए। परिजनों के मुताबिक जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें हृदयाघात हुआ है और मना करने के बाद भी सुरेश को इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद ही उनका शरीर नीला पड़ गया और मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

दोनों पक्षों के आरोप के बीच अस्पताल परिसर में हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को शांत कराया। करीब तीन घंटे तक चले इस हंगामे के बीच पुलिस ने दोपहर दो बजे शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। पोस्टमार्टम हाउस में भी शहर के कई व्यापारी और परिजन मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाकर तहरीर दी है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने भी मृतक के परिजनों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाकर तहरीर दी है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

इधर, मेडिसिटी के निदेशक राहुल चंद का कहना है कि भर्ती होने के बाद मरीज ने सीने में दर्द की शिकायत की थी। ईसीजी में हार्टअटैक की पुष्टि हुई। तत्काल दवा शुरू की गई। इंजेक्शन लगते ही दोबारा हृदयाघात हुआ, जिससे मरीज की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा करते हुए चिकित्सक और स्टाफ को थप्पड़ मारे। पुलिस में उल्टा हमारे ऊपर ही आरोप लगा दिए गए। अस्पताल की ओर से भी पुलिस को तहरीर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज में सब कुछ कैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed