{"_id":"69cc216f17d9671ff8027d48","slug":"tractor-trolley-involved-in-illegal-mining-seized-driver-absconding-sitarganj-news-c-242-1-rdp1025-139242-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अवैध खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्राॅली सीज, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अवैध खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्राॅली सीज, चालक फरार
Wed, 01 Apr 2026 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज। आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्राॅली को वन कर्मियों ने सीज कर दिया जबकि आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। मंगलवार को रनसाली रेंजर महेंद्र सिंह रैकुनी ने बताया कि वन कर्मियों की टीम कैलाश द्वितीय बीट में गश्त कर रही थी। तभी टीम ने कैलाश नदी के आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध रूप से खनन कर आरबीएम भरकर ले जा रहे ट्रैक्टर ट्राॅली को रोका। वन विभाग की टीम को देखकर चालक मौके से फरार हो गया। वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर व ट्राॅली को कब्जे में लेकर वन परिसर में खड़ा कर सीज कर दिया है। टीम में वन दरोगा नंद किशोर पांडे, भूपेंदर और भास्कर जोशी थे। संवाद
विज्ञापन