फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tractor Rally to Oppose Agriculture Bill

कृषि कानून के विरोध में ट्रैक्टर पर निकाली आक्रोश रैली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Tractor Rally to Oppose Agriculture Bill
नानकमत्ता में ट्रैक्टर पर आक्रोश रैली निकालते कांग्रेसी व किसान। - फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। केंद्र सरकार की ओर से कृषि सुधार के लिए बनाए गए तीन कानूनों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ ट्रैक्टर रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर कानून रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलूक सिंह खिंडा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर रैली निकाली। नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कृषि मंडी पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन एसडीएम मुक्ता मिश्र को सौंपा। पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा ने कहा कि केंद्र सरकार किसान व मजदूर विरोधी है। नए कानून से सरकारी कृषि मंडी खत्म हो जाएंगी। इससे व्यापारियों की मनमानी बढ़ जाएगी। कांट्रेक्ट फार्मिंग से किसान कंपनियों का बंधुआ मजदूर बन जाएगा। कोई विवाद होने पर किसान न्यायालय नहीं जा पाएंगे और स्टॉक लिमिट, जमाखोरी व कालाबाजारी बढ़ेगी। राष्ट्रपति से कानूनों को निरस्त करने की मांग की गई है। वहां नगर पंचायत चेयरमैन प्रेम सिंह टुरना, आनंद सिंह राणा, चंचल सिंह, सतपाल सिंह, निशिकांत भट्ट, पवन राणा, गुरनाम सिंह, आदेश रस्तोगी, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed