फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   TPE child has fever referred

बुखार से तपे बच्चे को किया रैफर

Sun, 11 Sep 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर Updated Sun, 11 Sep 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
 एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ नहीं होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुखार से बुरी तरह से तपे बच्चे को इलाज के लिए मां अस्पताल लाई तो डाक्टर ने जांच करने के बाद उसे प्राइवेट अस्पताल ले जाने की सलाह दे दी। मजबूर मां बच्चे को लेकर वहां से चली गई।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार ग्राम खड़कपुर देवीपुरा निवासी महेश के बेटा दीपक (7) को शुक्रवार को अचानक बुखार ने जकड़ लिया। प्राइवेट क्लीनिक से दवाई लेने के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो मां इलाज की आस में बच्चे को सरकारी अस्पताल ले आई। इमरजेंसी में तैनात डाक्टर ने बच्चे को जांच के बाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन


मां को कुछ समझ नहीं आया तो उसने आधे घंटे तक बच्चे को  स्ट्रेचर पर लेटा लिया। बुखार के चलते बच्चा दर्द से कराहता रहा और मां अस्पताल में ही उपचार होने की आस बांधे रही। लेकिन गुजारिश के बाद भी डाक्टर ने हाथ खड़े कर दिए तो मां उसे लेकर चली गई। सीएमएस डॉ वीके टम्टा ने कहा कि बच्चे के डाक्टर की मांग लगातार मुख्यालय से की जा रही हैै। हाल ही में देहरादून मुख्यालय में हुई बैठक में भी बच्चे की डाक्टर की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed