फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Toilets did not suspend the officer concerned shall: DM

स्कूलों में शौचालय नहीं मिला तो संबंधित अधिकारी होंगे सस्पेंड : डीएम

Sat, 05 Dec 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Sat, 05 Dec 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Toilets did not suspend the officer concerned shall: DM

जिला पंचायत की बैठक में सदस्यों ने सरकारी स्कूलों में शौचालय नहीं होने का मामला उठाया। इसके अलावा बैठक में अल्पसंख्यक विद्यालय में उर्दू शिक्षक, जीर्ण-क्षीर्ण भवन, सड़कों की गुणवत्ता सहित कई मामले छाए रहे। बैठक में जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता ने दो टूक शब्दों में कहा कि स्कूलों में शौचालय नहीं मिले तो संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीडीओ आशीष श्रीवास्तव ने जिला पूर्ति विभाग के अधिकारियों के बैठक में न पहुंचने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

विज्ञापन

जिला पंचायत की बैठक पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार की अध्यक्षता में शुरू हुई। बैठक में जिला पंचायत सदस्यों ने स्कूलों में शौचालय नहीं होने, अल्पसंख्यक विद्यालय में उर्दू शिक्षक नहीं होने, स्कूल भवन जीर्ण-क्षीर्ण होने और स्कूलों के अध्यापक समय से नहीं आने की बात उठाई। इस पर जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता ने अधिकारियों से स्थिति जानी और एक-एक कर समस्याओं को हल किया।

विज्ञापन

शौचालय मुद्दे पर उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आप लोगों ने जिला योजना की बैठक में शत प्रतिशत शौचालय निर्माण की बात की रिपोर्ट दी है। अगर किसी स्कूल और सार्वजनिक स्थान में शौचालय नहीं मिला तो वह अधिकारियों को किसी भी हालत में नहीं बख्शेंगे और सीधे सस्पेंड की कार्रवाई की जाएगी। वहीं काशीपुर जिला पंचायत सदस्यों ने पीडब्लूडी द्वारा गुणवत्ताविहीन सड़कों का मुद्दा उठाया। जिस पर जिलाधिकारी ने जिले से टीम भेजकर सड़क जांच की बात कही।   
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सड़क के गड्ढे भरान, नाली निर्माण, भूमि कटान को रोकने के लिए कट्टों की पीचिंग करवाने, चिकित्सालयों में चिकित्सकों की नियुक्ति किए जाने, जिला योजना की बैठक वर्ष में तीन बार कराए जाने सहित कई मुद्दे छाए रहे। जिपं अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार ने जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता के जिपं बैठक में प्रथम आगमन पर आभार व्यक्त किया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जिला पूर्ति विभाग के अधिकारियों के बैठक में उपस्थित न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं उन्होंने  छात्रवृत्ति की छात्रों के खाते में समय से न पहुंचने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए, जिला शिक्षा अधिकारी से एक सप्ताह के भीतर पूरी रिपोर्ट देने को कहा है।


बैठक में विधायक राजकुमार ठुकराल, जिपं उपाध्यक्ष संदीप चीमा, जिपं सदस्य डीसी जोशी, शमीम बानो, राम सिंह जेठी, कविता देवी, नवीन जोशी, तारक मंडल, जगदीश जोशी, पूनम राणा, रविन्द्र सिंह, कंवलप्रीत कौर सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed