फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Today at midnight, the dola of the Mother Goddess will reach the Chaitya temple from the Panda residence.

Udham Singh Nagar News: आज अर्धरात्रि पंडा आवास से चैती मंदिर पहुंचेगा देवी मां का डोला

Wed, 25 Mar 2026 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 25 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Today at midnight, the dola of the Mother Goddess will reach the Chaitya temple from the Panda residence.
काशीपुर। मां बाल सुंदरी देवी का डोला अपने पारंपरिक मार्ग से चैती मेला स्थित मंदिर जाएगा। इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने पंडा परिवार के साथ मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान रास्ते में कहीं-कहीं आ रही बाधाओं को बृहस्पतिवार दोपहर तक दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

चैती मेला में मां भगवती का डोला बुधवार की अर्धरात्रि को पंडा आवास मोहल्ला कानूनगोयान से पूजा-अर्चना के साथ मंदिर के लिए देर रात करीब तीन बजे रवाना होगा। डोला ले जाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मेला मजिस्ट्रेट/एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने तहसीलदार पंकज चंदोला, एसपी स्वप्न किशोर सिंह, नगर निगम टीम और पंडा परिवार के साथ डोला मार्ग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया पंडा आवास से लेकर महाराणा प्रताप चौक तक का रास्ता सही है जबकि महाराणा प्रताप चौक से रोडवेज बस स्टेशन के पास आरओबी के नीचे का रास्ता खराब है। रेलवे क्रॉसिंग के पास खुले नाले को नगर निगम से कवर्ड करने और बैरिकेडिंग के लिए कहा। उन्होंने मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाने के निगम को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एसपी स्वप्न किशोर सिंह ने कहा कि डोला मार्ग और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स लगाया जाएगा। प्रशासन ने खोखरा देवी मार्ग का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था, लाइटिंग आदि को देखा। वहां मां बाल सुंदरी देवी के मुख्य पंडा पंडा विकास अग्निहोत्री, सहायक प्रधान पंडा मनोज अग्निहोत्री, नीरज कांडपाल, नगर निगम के सैनिटरी इंस्पेक्टर मनोज बिष्ट, एसएनए शालिनी नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed