फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tiranga Yatra in Sitarganj

Udham Singh Nagar News: सेना के सम्मान में सितारगंज में तिरंगा शौर्य यात्रा

Tue, 20 May 2025 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 20 May 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra in Sitarganj
एमपी चौक से शुरू हुई यात्रा तिरंगा चौराहे तक गई
विज्ञापन

सितारगंज। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपाइयों ने सितारगंज में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली। इसमें स्थानीय लोगों के साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्रों और सेवानिवृत्ति सैनिकों ने भाग लिया।
यात्रा एमपी चौक से शुरू हुई, जो मुख्य चौराहे से होते हुए तिरंगा चौराहे तक निकाली गई। साथ चल रहे लोगों ने तिरंगा लहराकर भारतीय सेना के सम्मान में नारेबाजी की। गौरव सेनानी संगठन के अध्यक्ष कैप्टन आत्मा सिंह ने कहा कि कश्मीर की जमीन पर आतंकवाद फैलाने वाले लोगों को सेना ने उसी की भाषा में जवाब दिया है। वहां पर पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिदंल, उमाशंकर दुबे, अमित रस्तोगी, सुमन राय, भोलादत्त जोशी, अभिषेक जैन, गुरदीप सिंह चौहान, नवीन भट्ट, आनंद बल्लभ भट्ट आदि थे।
विज्ञापन

नानकमत्ता में भी शौर्य और पराक्रम को किया सैल्यूट

नानकमत्ता। पूर्व सैनिक सगठन, भाजपा और व्यापारी संगठन ने तिरंगा यात्रा निकालकर सेना के शौर्य और पराक्रम की जय जयकार की। गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के पास स्थित मैदान में विभिन्न वर्गों से लोग एकत्र हुए। तिरंगा मार्च विभिन्न मार्गों से होता हुआ सितारगंज मार्ग स्थित पैलेस में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेना ने दुश्मन को उसके घर में घुसकर मुंहतोड़ जवाब दिया है। वहां पर पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष धर्म सिंह बिष्ट, सेवानिवृत्त कैप्टन चंद्र सिंह परिहार, हीरा चंद,दिल बहादुर बम, वरुण अग्रवाल, विकास गुलाटी, छगनलाल अग्रवाल, इंद्रपाल सिंह, केडी गहतोड़ी, जगदीश जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंजाबाग और झनकट में आज होगा आयोजन

खटीमा / झनकट। भाजपा कंजाबाग और झनकट आज तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकालेंगे। कंजाबाग मंडल अध्यक्ष महेश राणा ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सिद्धेश्वर शिव मंदिर से शुरू होकर शहर भर में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकलेगी। झनकट मंडल अध्यक्ष बलदेव सिंह ने बताया कि झनकट बाजार में सुबह करीब आठ बजे से तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed