फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tiranga Yatra in Kashipur

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra in Kashipur
काशीपुर में भारत जोड़ो पदयात्रा निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान 1942 की अगस्त क्रांति अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन की याद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो तिरंगा शंखनाद यात्रा का आयोजन किया। इसके माध्यम से लोगों को देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता एनसी सिंह बाबा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार शाम रम्पुरा, धनौरी, प्रतापपुर, गोशाला, चांदपुर, गोपीपुरा के ग्रामीण क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाली। उन्होंने शहीद हिमांशु नेगी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। कांग्रेसी नेता बाबा ने कहा कि जिन लोगों ने कभी तिरंगे को महत्व दिया, आज वही लोग तिरंगे को लेकर देशभक्ति का प्रमाणपत्र देने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान सिर्फ महात्मा गांधी की विचारधारा से चलेगा, गोडसे की नहीं। वहां अलका पाल, मुक्ता सिंह, अनुपम शर्मा, मनोज जोशी, उमेश जोशी, डॉ. दीपिका गुड़िया, मंसूर अली मंसूरी, त्रिलोक अधिकारी, सुभाष पाल, विकल्प गुड़िया, रोशनी बेगम, मुशर्रफ हुसैन आदि थे। बाबा ने बताया कि यह यात्रा 15 अगस्त तक जिले के हर ब्लॉक में पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed