फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tikait reached to district.

गल्ला मंडी में धान की खुली बोली न लगने पर भड़के टिकैत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Tikait reached to district.
आशा गोस्वामी, रुद्रपुर मंडी सचिव। - फोटो : RUDRAPUR
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बृहस्पतिवार को जिला भ्रमण के दौरान रुद्रपुर गल्ला मंडी में खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर किसानों को हो रही असुविधा पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मंडी समिति, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग और क्रय एजेंसियों के कुछ भ्रष्ट कर्मचारी व अधिकारी धान मिल मालिकों को फायदा पहुंचाने के लिए किसानों का धान नहीं खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

सुबह करीब नौ बजे किसान नेता टिकैत गल्ला मंडी स्थित खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पहुंचे। उस समय केंद्र पर सिर्फ वाटर मैन गोपाल सिंह मौजूद थे। इस बीच सहायक क्रय केंद्र प्रभारी देवकीनंदन बुधानी मौके पर पहुंच गए। टिकैत ने आरोप लगाया कि अधिकारी, आढ़ती और धान मिल मालिक मिलकर किसानों को लूट रहे हैं। क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं। केंद्र पर पल्लेदारों की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गल्ला मंडी में अनाज की खुली बोली लगाने के लिए बनाए गए शेड जुआरियों का अड्डा बन गए हैं। शेड के नीचे अवैध पार्किंग के साथ ही लकड़ियों के अवैध चीरान का कार्य चल रहा है। टिकैत ने मंडी निरीक्षक योगेश तिवारी से मंडी में धान की खुली न लगाए जाने के बारे में जानकारी जुटाई तो उन्होंने बताया कि किसानों की सहमति पर ही धान की खुली बोली नहीं लग रही है, जिस पर टिकैत ने कहा कि किसानों का धान गल्ला मंडी के गेट पर ही औने-पौने दामों में बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रय केंद्र प्रभारी हेमंत जोशी ने कहा कि 17 प्रतिशत से अधिक नमी होने के कारण धान की सरकारी खरीद नहीं हो पा रही है। इधर, सुबह के समय अचानक टिकैत के जिले में पहुंचने की भनक खुफिया विभाग के साथ ही स्थानीय प्रशासन को भी नहीं लग सकी।
टिकैत ने रुद्रपुर में भर्ती घायल किसानों का हाल जाना
रुद्रपुर। किसान नेता राकेश टिकैत रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती लखीमपुरखीरी कांड किसानों का हाल जानने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने किच्छा मार्ग स्थित निजी अस्पताल में भर्ती किसानों बिलासपुर निवासी गुरजीत सिंह कोटिया और दिनशेपुर निवासी हरपाल सिंह का हालचाल जाना, जबकि इसी अस्पताल में भर्ती एक अन्य घायल किसान मंत्री सिंह मलवई डिस्चार्ज हो चुके थे। वहां तरविंदर मारवाह, अमनदीप सिंह, पीएस ढिल्लो, वीर सिंह, सुखविंदर लाडी, तजिंदर बाजवा, मलूक सिंह आदि थे। (संवाद)
रुद्रपुर गल्ला मंडी में 1680 की दर से बिका पांच हजार क्विंटल धान
- आढ़तियों ने नमी अधिक बताकर औने-पौने दामों पर खरीदा धान
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। रुद्रपुर गल्ला मंडी में बृहस्पतिवार को कई किसान धान बेचने के लिए पहुंचे। लेकिन गल्ला मंडी के गेट पर ही अधिकांश आढ़तियों ने नमी अधिक बताकर किसानों का धान औने-पौने दामों पर खरीद लिया। किसानों को धान का अधिकतम मूल्य 1680 रुपये प्रति क्विंटल तक ही मिल सका, जबकि सरकार ने इस वर्ष धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1940 से 1960 रुपये प्रति क्विंटल तक घोषित किया है। रुद्रपुर मंडी समिति के कर्मचारियों ने किसानों की करीब 65 से अधिक धान की प्रवेश पर्चियां काटीं। किसानों ने करीब पांच हजार क्विंटल धान औने-पौने दामों पर बेचा। मंडी निरीक्षक योगेश तिवारी ने कहा कि गल्ला मंडी में धान बेचने वाले किसानों की प्रवेश पर्चियां काटी जा रही हैं। इनकी सिक्स-आर भी काटी जाएगी। गल्ला मंडी परिसर में निजी खरीद के साथ ही कमीशन एजेंटों के माध्यम से खरीद की जा रही है।

---
मंडी शेड के अतिक्रमणकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई- सचिव
रुद्रपुर। मंडी सचिव आशा गोस्वामी ने कहा कि गल्ला मंडी के शेड किसानों की धान खरीद के लिए बनाए गए हैं। शेड के नीचे अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शेड के नीचे वाहनों की अवैध पार्किंग, फर्नीचर बनाने आदि कर रहे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शेड से जुआरियों को भी खदेड़ा जाएगा। (संवाद)

रुद्रपुर गल्ला मंडी गेट पर आढ़तों के पास खड़ी किसानों की धान से भरी ट्रालियां।

रुद्रपुर गल्ला मंडी गेट पर आढ़तों के पास खड़ी किसानों की धान से भरी ट्रालियां।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर गल्ला मंडी के शेड के नीचे जुआ खेलते लोग।

रुद्रपुर गल्ला मंडी के शेड के नीचे जुआ खेलते लोग।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर गल्ला मंडी के शेड के नीचे होता फर्नीचर का काम।

रुद्रपुर गल्ला मंडी के शेड के नीचे होता फर्नीचर का काम।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती घायल किसान का हाल जानते राकेश टिकैत।

रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती घायल किसान का हाल जानते राकेश टिकैत।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर गल्ला मंडी में किसानों की सुविधाओं की जानकारी लेते राकेश टिकैत।

रुद्रपुर गल्ला मंडी में किसानों की सुविधाओं की जानकारी लेते राकेश टिकैत।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर गल्ला मंडी स्थित क्रय केंद्र पर सुविधाओं की जानकारी लेते राकेश टिकैत।

रुद्रपुर गल्ला मंडी स्थित क्रय केंद्र पर सुविधाओं की जानकारी लेते राकेश टिकैत।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed