फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tigers sleeping with the patient, lock in the night shelter

मरीज के साथ सो रहे तीमारदार, रैन बसेरे में ताला

Sun, 03 Sep 2017 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। Updated Sun, 03 Sep 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
Tigers sleeping with the patient, lock in the night shelter
जिला चिकित्सालय में तीमारदारों के लिए बने रैन बसेरे में लटका ताला। - फोटो : amar ujala

जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय तीमारदारों के लिए बनाया गया रैना बसेरा शोपीस बना हुआ है। तीमारदार रैन बसेरा में सोने के बजाय मरीजों के साथ बेड पर या बेड के नीचे सो रहे हैं। रैन बसेरे के संचालन का जिम्मा रेडक्रॉस सोसाइटी को दिया गया है। जिला अस्पताल की प्रबंधन समिति भी रैन बसेरे के व्यवस्थित संचालन को लेकर प्रयासरत नहीं है। इस्तेमाल नहीं होने पर अब रैन बसेरे में ताला लगा दिया गया है।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में मार्च 2016 को रैन बसेरे का भव्य शुभारंभ हुआ था। अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों के तीमारदारों को रात्रि में सोने के लिए इसमें करीब 17 बेड की व्यवस्था की गई थी। निजी कंपनी के सौजन्य से बने इस रैन बसेरे में एक रात के किराये के रूप में तीमारदारों को 25 रुपये देने थे। रैन बसेरे के संचालन का जिम्मा रेडक्रॉस सोसाइटी को दिया गया है। लेकिन, तीमारदार इस रैन बसेरे का इस्तेमाल न करके मरीज के साथ ही बेड पर या बेड के नीचे सो रहे हैं। तीमारदारों के एक से अधिक होने पर अस्पताल की व्यवस्थाएं बिगड़ जाती हैं। जिला अस्पताल की प्रबंध समिति और रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य भी रैन बसेरे के प्रति तीमारदारों को जागरूक नहीं कर पा रहे हैं। तीमारदारों को होटलों के महंगे खर्चे से बचाने के लिए बनाए गए रैन बसेरे में ताला लटक गया है। इस बारे में पीएमएस डॉ. अमिता उप्रेती से मोबाइल पर संपर्क नहीं हो सका। अस्पताल के प्रबंधक अजय वीर सिंह ने बताया कि प्रबंधन समिति रैन बसेरे के संचालन को दुरुस्त करने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन


25 रुपये किराया देने में भी कतरा रहे हैं गरीब तीमारदार
रुद्रपुर। जिला अस्पताल में बनाए गए रैन बसेरे का इस्तेमाल न होने की एक वजह तीमारदारों की कमजोर आर्थिक स्थिति भी है। लेकिन, विभिन्न वार्डों में रात के समय कई तीमारदार होने से व्यवस्थाएं बिगड़ने की आशंका बनी रहती है। लोगों का कहना है कि प्रबंध समिति यदि रैन बसेरे के बारे में लोगों को बताए तो इसका इस्तेमाल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed