{"_id":"5990837f4f1c1ba67d8b48a0","slug":"tigers-roaming-in-the-goshala-wall-collapsed","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला में घुसा बाघ, दीवार ढही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला में घुसा बाघ, दीवार ढही
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज।
Updated Sun, 13 Aug 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
सितारगंज बघौरी गांव में जमीन पर बने बाघ के पंजों के निशान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के पीलीभीत जनपद में बाघों के हमले के बाद क्षेत्र में अफवाहों का बाजार गर्म है। लेकिन, शनिवार की रात अफवाहों के बीच ही बघौरी गांव में एक बाघ को गोशाला में घुसकर आतंक मचाते हुए देखा गया। बाघ ने गौशाला में बंधे एक कुत्ते को अपना शिकार बनाया और गौशाला की दीवार तोड़कर भाग निकला। इससे गांव में दहशत मची हुई है।
विज्ञापन
पिछले पांच दिन से पंडरी, नयागांव, भिटौरा, नकटपुरा, शुक्लाफार्म, बिज्टी व बघौरी गांव से प्रतिदिन आबादी क्षेत्र में बाघ घुस आने की अफवाहें फैली हैं। शहर के बलीनगर मोहल्ले में भी रात को बाघ के खेतों में घूमने की चर्चाएं हैं। इन्हीं अफवाहों के बीच बघौरी गांव में बाघ के घुस आने की अफवाह सच निकली। देर रात गांव के मो. यासीन की गोशाला में बाघ घुस आया। बाघ ने मवेशियों पर हमला तो नहीं किया। लेकिन, उसने गोशाला में बैठे कुत्ते को अपना शिकार बना लिया और कुत्ते को पंजों में दबोच वहां से ले गया।
विज्ञापन
बाघ के गौशाला में घुसने से गोशाला की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। रविवार को सुबह से ही यासीन के घर ग्रामीणों का तांता लगा है। गोशाला में घुसे बाघ के पंजों के निशान भी बने हुए मिले। इससे गांव में दहशत का माहौल है। लोग अपने-अपने घरों में दुबकने के साथ ही हथियार लेकर आबादी किनारे गश्त दे रहे हैं। इधर, वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप धौलखंडी ने बताया कि आबादी क्षेत्र में बाघ घुसने की अफवाहें उड़ी हुई हैं। अगर, बघौरी में बाघ घुसा है तो इसकी पुष्टि कराई जाएगी।
विज्ञापन
पचपेड़ा में आबादी के बीच बाघ घुसने से हड़कंप
नानकमत्ता। सितारगंज मार्ग हाइवे पर स्थित खकरा नदी के समीप आबादी में खड़ी गन्ने की फसल में शनिवार की देर शाम जंगली जानवर के आने की आहट पर गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि शनिवार को शाम करीब छह बजे ग्राम पचपेड़ा की कुछ महिलाएं गन्ने के खेत के पास जानवरों के लिए चारा काटने गई तो अचानक महिलाओं ने गन्ने के खेत से एक तेंदुए को निकलता देखा। इससे वह दहशत में आ गई और मौके से भाग खड़ी हुई। हालांकि, जानवर से अभी तक गांव में किसी तरह के हताहत की सूचना नहीं है। ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह करनावल ने बताया की गांव के लोगों ने उनको भी जंगली जानवर के आने की सूचना है।