फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tiger Cub died due to head injury in rudrapur

Rudrapur: सिर की चोट ने ली बाघ के शावक की जान, टांडा रेंज में रात में वाहनों का आवागमन बंद कराने का प्रस्ताव

Wed, 19 Feb 2025 05:08 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 19 Feb 2025 05:08 PM IST
सार

तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज में वाहन की चपेट में आकर मारे गए बाघ के शावक की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को नष्ट कर दिया गया।

विज्ञापन
Tiger Cub died due to head injury in rudrapur
शावक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज में वाहन की चपेट में आकर मारे गए बाघ के शावक की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को नष्ट कर दिया गया। मंगलवार शाम को रामपुर-हल्द्वानी रोड पार कर रहे बाघ के शावक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया था। शावक की मौके पर ही मौत हो गई थी। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शावक के शव को कब्जे में ले लिया था। बुधवार को पशु चिकित्सक डाॅ. राहुल सती और डॉ. तरुण गर्ग ने बाघ के शावक का पोस्टमार्टम किया।

विज्ञापन


टॉडा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम में बाघ के शावक की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से होने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शावक के शव को नियमानुसार जलाकर नष्ट कर दिया गया। रेंजर ने बताया कि शावक को टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है। अज्ञात वाहन के खिलाफ वन अपराध में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि हाईवे पर जंगली जानवर लगातार वाहनों की चपेट में आ रहे हैं। इसको देखते हुए टांडा रेंज में रात के समय हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगवाने के लिए प्रस्ताव प्रभागीय वनाधिकारी को भेजा जा रहा है। मामला जिला प्रशासन के सामने रखने की संस्तुति की जाएगी। रात के समय टांडा रेंज में बहुतायत में वन्यजीव सड़क पार करते हैं। वन्यजीवों के हताहत होने का खतरा बना रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed