{"_id":"5c227494bdec2256bc429415","slug":"tiger-attacked-on-bike-riders-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ ने बाइक सवारों पर किया हमला, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ ने बाइक सवारों पर किया हमला, दो घायल
Wed, 26 Dec 2018 12:01 AM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारामल बाबा के मंदिर जा रहे बाइक सवारों पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ के हमले में किशोर और एक युवक घायल हो गया। लोगों के शोर मचाने पर बाघ जंगल की ओर भाग गया। घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि पंजे अधिक गहरे न लगने से हालत खतरे से बाहर है। हमले के बाद वन विभाग ने भारामल बाबा के मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को सचेत किया।
विज्ञापन
सुरई जंगल स्थित बाबा भारामल के मंदिर में इन दिनों मेला चल रहा है। मंगलवार को राजीव नगर निवासी मुकेश शर्मा (19), पकड़िया निवासी शोएब (14) और इकबाल खां बाइक से मेले में जा रहे थे। दोपहर डेढ़ बजे झनकईया के पास सूखी नहर के किनारे जब वह करीब तीन किलोमीटर आगे पहुंचे तो अचानक झाड़ी से निकलकर बाघ उनपर झपट पड़ा। इससे बाइक असंतुलित होकर गिर गई और बाघ ने मुकेश और शोएब पर पंजे मारने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
तीनों के शोर मचाने और पीछे से अन्य वाहनों के पहुंचने पर बाघ जंगल में भाग गया। लोगों ने दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉ.आईए खान ने बताया कि शोएब के हाथ-पांव तो मुकेश के कमर और पेट के पास बाघ ने पंजा मारा है। हमले में बाल-बाल बचे बाइक चालक इकबाल ने बताया कि अचानक पीछे से बाघ झपटा तो बाइक गिर गई। एसडीओ बाबू लाल ने बताया कि सुरई रेंज के कर्मियों को भारामल बाबा मंदिर मार्ग पर तैनात कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन