{"_id":"2c5046420521552edf63e086d30bf912","slug":"throwing-poles-stolen-electrical-wire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभे गिराकर चुराए बिजली के तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभे गिराकर चुराए बिजली के तार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
Updated Tue, 10 Nov 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर। चोर बिजली के चार खंभे गिराकर करीब ढाई किलोमीटर लंबी ऐलिमूनियम की तार चोरी कर ले गए। इस मामले में ऊर्जा निगम के जेई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मानपुर बिजली घर के जेई हरिशंकर सागर ने बताया कि मानपुर फीडर से जसपुर तक 33 केवी की लाइन जा रही है। वर्तमान में यह लाइन निर्जीव है। लेकिन सोमवार की रात चोरों ने ढेला नदी से लेकर रामजीवन पुर तक बिजली के चार खंभे गिराकर करीब ढाई किलोमीटर लंबी ऐलिमूनियम की तार चोरी कर ली है।
विज्ञापन
जिसकी कीमत लाखों में है। बताया कि उन्होंने कुंडा थाना में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करायी है।