फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three new RPF police stations will be built in Izzatnagar division

Uttarakhand: इज्जतनगर मंडल में बनेंगे RPF के 3 नए थाने, काशीपुर, हाथरस और काठगोदाम में बनाने का प्रस्ताव भेजा

Thu, 13 Mar 2025 12:30 PM IST
हीरा मेहरा अरुण कुमार, संवाद
अरुण कुमार, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 13 Mar 2025 12:30 PM IST
सार

आरपीएफ की ओर से कर्मियों की सुविधा के लिए इज्जतनगर मंडल के काशीपुर, हाथरस सिटी और काठगोदाम में नए थाने बनाए जाएंगे। इसके लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा।

विज्ञापन
Three new RPF police stations will be built in Izzatnagar division
RPF post kashipur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

लवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की ओर से कर्मियों की सुविधा के लिए इज्जतनगर मंडल के काशीपुर, हाथरस सिटी और काठगोदाम में नए थाने बनाए जाएंगे। इसके लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा।

आरपीएफ देश के सर्वोत्तम सुरक्षा बलों में से एक है। इस पर रेल यात्रियों की सुरक्षा, रेल संपत्तियों की रक्षा और देश विरोधी गतिविधियों में रेल सुविधाओं के इस्तेमाल की निगरानी की जिम्मेदारी है। साढ़े तीन दशक पूर्व काशीपुर रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ पोस्ट तैयार की गई थी। इसमें तीन कक्ष, दो हवालात आदि बने हुए हैं। समय एवं आधुनिकता को देखते हुए बदलाव की आवश्यकता बनी हुई है। अभी जैसे-तैसे काम चलाया जा रहा है। जवानों के लिए नई बैरक भी बनाई जा चुकी है, लेकिन नया थाना नहीं बन सका। इसका संज्ञान लेकर तीन साल पहले तैनात हुए आरपीएफ निरीक्षक रणदीप कुमार ने जगह तलाश करनी शुरू कर दी थी। उन्होंने काशीपुर में माल गोदाम के पास पुरानी बैरक के स्थान पर थाना बनाने का प्रस्ताव तैयार किया। यह जगह भी मुफीद है, जहां थाना आसानी से बनाया जा सकता है।

विज्ञापन

जवानों पर 104 किमी का दायरा
आरपीएफ पोस्ट में एक निरीक्षक, एक उपनिरीक्षक, दो सहायक उप निरीक्षक, पांच हेड कांस्टेबल, 10/9 कांस्टेबल तैनात हैं। इन पर रामनगर से गोट और काशीपुर से गूलरभोज तक 104 किमी रेल और यात्रियों का जिम्मा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नया थाना एक तल का बनना है। इसमें आरपीएफ निरीक्षक, उप निरीक्षक, महिला उप निरीक्षक, महिला चेजिंग, सीसीटीवी कंट्रोल कक्ष, कार्यालय, शस्त्रागार, मालखाना, महिला-पुरुष हवालात, रोजनामचा कक्ष आदि कक्ष व शौचालय बनाए जाएंगे। काठगोदाम, हाथरस सिटी में भी नए थाने बनने का प्रावधान है। यहां भी लगभग यही कार्य होंगे। प्रस्ताव तैयार कर मंडल के माध्यम से मुख्यालय भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर थाने का निर्माण शुरू हो सकेगा। -रणदीप कुमार, निरीक्षक, आरपीएफ काशीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed