फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three new employees deployed in Bazpur

बाजपुर रोडवेज बस स्टेशन पर तीन नए कर्मचारियों की तैनाती

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Three new employees deployed in Bazpur
बाजपुर बस स्टेशन पर जांच पड़ताल करते आरएम यशपाल सिंह। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में बाजपुर बस स्टेशन पर तैनात एक कर्मचारी को निलंबित कर काशीपुर डिपो से अटैच कर दिया गया है। मंगलवार को परिवहन निगम के आरएम ने अधिकारियों के साथ बस स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण किया। बाजपुर स्टेशन पर तीन कर्मचारियों को तैैनात कर दिया जिससे स्टेशन पर कर्मचारियों की संख्या अब सात हो गई है।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने अचानक रोडवेज बस स्टेशन का निरीक्षण किया था। इस दौरान स्टेशन पर कोई कर्मचारी नहीं मिला। यात्रियों की सीटों पर लावारिस कुत्ते बैठे मिले। कक्षों में गंदगी मिली जिस पर मंत्री भड़क उठे। आर्य ने मोबाइल पर महाप्रबंधक दीपक जैन को कड़ी हिदायत देते हुए स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंत्री के निर्देश पर मंगलवार को क्षेत्रीय प्रबंधक यशपाल सिंह, प्रबंधक महेंद्र सिंह ने बाजपुर बस स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण किया। उसके बाद काशीपुर डिपो पहुंचकर कर्मचारियों के ड्यूटी चार्ट की पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएम यशपाल सिंह ने बताया कि लापरवाही बरतने के आरोप में बाजपुर स्टेशन पर तैनात कर्मचारी परगट सिंह को निलंबित कर उसे काशीपुर डिपो अटैच कर दिया है। कर्मचारियों की कमी को देखते हुए काशीपुर डिपो से रमेश श्रीवास्तव, कुंवरपाल, जमालुउदीन को बाजपुर स्टेशन पर तैनाती दी गई है। स्टेशन पर कर्मचारियों की संख्या अब सात हो गई है। रात में स्टेशन पर अब दो कर्मचारी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed