फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three miscreants who entered Model Colony's house arrested

मॉडल कालोनी के मकान में घुसे तीन बदमाश गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants who entered Model Colony's house arrested
रुद्रपुर कोतवाली में घटना का खुलासा करते एसएसपी। संवाद - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। मॉडल कॉलोनी के एक मकान में एक पखवाड़े पहले तमंचे के साथ घुसे तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी फरार हो गया है। पकड़े गए बदमाशों के किसी बड़े चोर गिरोह के सदस्य होने की आशंका है। इसके चलते इन पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई हो सकती है। उनके पास से एक तमंचा, दो चाकू और एक आलानकब मिले हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को रुद्रपुर कोतवाली में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने खुलासा करते हुए बताया कि 15 मई की रात मॉडल कॉलोनी निवासी अमित अग्रवाल के घर में चार बदमाश घुस आए थे। बदमाशों ने नकबजनी करते हुए चोरी का प्रयास किया। इसकी भनक लगने पर मकान स्वामी अग्रवाल ने साहस दिखाते हुए बदमाशों के हाथ से तमंचा छीन लिया।
विज्ञापन

उनके शोर मचाने पर चारों बदमाश भाग गए। एसएसपी ने बताया कि एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ अभय सिंह, कोतवाल विक्रम राठौर और एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट को घटना के खुलासे के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार रात बदमाशों के रुद्रपुर में मोबाइल की दुकान में नकबजनी के लिए पहुंचने की सूचना मिली थी। तभी तीन बदमाशों को वन स्टॉप सेंटर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम टांडा हुरमत, रामपुर निवासी इकराम अहमद, आमिर औ र महतोष, बिलासपुर निवासी शाकिब खान बताए। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट व धारा 401 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

एसएसपी ने बताया कि चौथे बदमाश ने पुराने केस में यूपी की एक अदालत में सरेंडर कर दिया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए जल्द वारंट बी प्राप्त किया जाएगा। एसएसपी ने कहा कि पकड़े बदमाशों के चोरी के बड़े गिरोह में शामिल होने की आशंका है। इनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। जांच के बाद इनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट लगाया जाएगा। इनकी अवैध संपत्ति भी जब्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed