फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three Guldar looks together in Alien City caused panic

रुद्रपुर की एलाइंस सिटी में आए तीन तेंदुए, कॉलोनी बालों में फैली दहशत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
Three Guldar looks together in Alien City caused panic
रुद्रपुर। भूरारानी स्थित एलाइंस सिटी वन कालोनी में एक साथ तीन तेंदुए दिखने से लोगों में दहशत फैल गई। सूचना के बाद वन विभाग ने गश्त के साथ ही सुरक्षा बढ़ा दी है। इससे पहले रामपुर बोर्डर से सटी एक कॉलोनी में तीन तेंदुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे।
विज्ञापन
बीते बुधवार की देर शाम एक तेंदुआ कॉलोनी के ए ब्लॉक में स्थित घर के बाहर घूमते देखे गए थे। इससे पूर्व भी सुरक्षा गार्ड और एक व्यक्ति ने भी कॉलोनी में तेंदुए को देखा था। कॉलोनी वासियों की सूचना पर पांच जून को वन कर्मी कॉलोनी में पहुंचे थे। उन्होंने गश्त करने के साथ ही जल्द पिंजरा लगाने का आश्वासन दिया था। कॉलोनी के रहने वाले अंकुर राय ने बताया कि रविवार की देर शाम बी ब्लॉक में रहने वाले शमशेर सिंह के घर के सामने तीन गुलदार एकसाथ चहलकदमी करते हुए दिखे हैं। इससे लोगों में दहशत बढ़ गई। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में करीब 400 परिवार रहते है। कॉलोनी से सटी सामिया लेक सिटी, शारदा कॉलोनी, भूरारानी और छतरपुर में भी खतरा हो सकता है। उनका कहना है कि शुक्रवार को वन विभाग की टीम को भी बुलाया गया था, लेकिन वो केवल आश्वासन देकर चले गए थे। वन विभाग के डिप्टी रेंजर प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि तेंदुआ मिलने की सूचना मिलते ही गश्त शुरु कर दी है। लोगों से रात को बाहर नहीं जाने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed