फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three former students of the Army School commissioned into the Indian Army.

Udham Singh Nagar News: आर्मी स्कूल के तीन पूर्व छात्र भारतीय सेना में हुए कमीशन

Sun, 14 Jun 2026 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 14 Jun 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Three former students of the Army School commissioned into the Indian Army.
काशीपुर। राष्ट्रीय सैन्य अकादमी देहरादून में शनिवार को आयोजित पासिंग आउट परेड में आर्मी पब्लिक स्कूल हेमपुर के तीन पूर्व छात्र ने एक साथ भारतीय सेना में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में कमीशन प्राप्त किया है।
विज्ञापन

विद्यालय के पूर्व छात्र अभिनव जोशी की नियुक्ति 25 इन्फेंट्री डिवीजन सिग्नल रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट के पद पर हुई है। अभिनव की मां आर्मी स्कूल में जीव विज्ञान की प्रवक्ता हैं। दूसरे छात्र गजेंद्र सिंह की नियुक्ति लेफ्टिनेंट के पद पर ही 326 एफडी रेजिमेंट में हुई है जबकि पूर्व छात्र शुभम बलोदी की नियुक्ति लेफ्टिनेंट के पद पर 332 मीडियम आर्टिलरी गांतोक में हुई है। स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. मालिनी शर्मा ने तीनों पूर्व छात्रों व अभिभावकों को बधाई दी। विद्यालय के अध्यक्ष और स्थानीय आर्मी स्टेशन के कमांडेंट ब्रिगेडियर सुखबीर सिंह ने नवनियुक्त सैन्य अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed