फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three families were held hostage and looted of cash and jewelery in one night in kashipur

Udham Singh Nagar News: एक ही रात में तीन परिवारों को बंधक बनाकर नकदी-जेवर लूटे, तमंचे के बल पर किया दुस्साहस

Thu, 09 Jan 2025 12:01 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 09 Jan 2025 12:01 PM IST
सार

ग्राम गुलड़िया में तमंचे के बल पर बदमाशों ने तीन परिवारों को बंधक बनाकर उनसे नकदी और लाखों के जेवर लूट लिए। आरोप है कि सूचना देने के दो दिन बाद भी पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

विज्ञापन
Three families were held hostage and looted of cash and jewelery in one night in kashipur
लूट के मामले में जांच-पड़ताल करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुर में एक ही रात में तीन स्थानों पर हुई लूट की वारदातों से लोगों में डर का माहौल है। ग्राम गुलड़िया में तमंचे के बल पर बदमाशों ने तीन परिवारों को बंधक बनाकर उनसे नकदी और लाखों के जेवर लूट लिए। आरोप है कि सूचना देने के दो दिन बाद भी पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

विज्ञापन

ग्राम गुलड़िया निवासी रिफायत हुसैन पांच जनवरी की रात अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ घर में सो रहा था। रात करीब दो बजे चार बदमाश चाकू और तमंचे के साथ घर में घुस आए। दावा है कि बदमाशों ने दंपती को बंधक बना लिया। फिर उनकी कनपटी पर तमंचे के बल पर जान से मारने की धमकी देते हुए जेवरात व नकदी आदि के बारे में पूछा। बदमाश उनके घर की अलमारी में रखी 44 हजार रुपये की नकदी, सोने का हार, कानों के झुमके समेत तीन तोले सोने के जेवर व चांदी की आभूषण लूट ले गए। रिफायत का कहना है कि घर के बाहर भी कुछ बदमाश खड़े थे, जिनसे वह बातें कर रहे थे।

विज्ञापन

बताते हैं कि इसके बाद बदमाश गांव के ही मुजम्मिल व उसकी पत्नी के घर में घुसे और दोनों को बंधक बना लिया। उन्होंने महिला के कानों के झुमके आदि लूट लिए। फिर बदमाश गांव के ही अब्दुल सलाम के घर आ धमके। परिजन कमरा बंद कर सोये हुए थे। वहां बदमाश बरामदे में लगी एलसीडी भी खोल ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गृहस्वामी रिफायत ने मामले की सूचना पैगा चौकी जाकर पुलिस को दी। सूचना पर सीओ दीपक सिंह, आईटीआई थाने के एसओ प्रवीण सिंह कोश्यारी, पैगा चौकी प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला ने मौके पर जाकर परिजनों से घटना की जानकारी ली।

चोरी की सूचना प्राप्त हुई है। अभी तक तहरीर नहीं आई है। फिलहाल सूचना को वेरिफाई किया जा रहा है। आरोपियों की खोजबीन में पुलिस टीम लगी है। - दीपक सिंह, सीओ, काशीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed